लाइव न्यूज़ :

असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी को 'शहीद' बताया, जहर देकर मारने का आरोप लगाया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 27, 2024 09:58 IST

ओवैसी ने कहा कि मुख्तार शहीद है। उसे मरा हुआ मत कहो। उसकी रक्षा करना भाजपा सरकार की जिम्मेदारी थी। ओवैसी वाराणसी में पीडीएम न्याय मोर्चा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। एआईएमआईएम पीडीएम न्याय मोर्चा का हिस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को शहीद बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया हैओवैसी ने कहा कि मुख्तार शहीद है, उसे मरा हुआ मत कहोओवैसी ने कहा कि मुख्तार को न्यायिक हिरासत में जहर देकर मार दिया गया था

वाराणसी: हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने  गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को शहीद बताकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को न्यायिक हिरासत में मृत्यु हो गई थी। गुरुवार, 25 अप्रैल को वाराणसी में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि मुख्तार को "शहीद" कहा। ओवैसी ने कहा कि मुख्तार को न्यायिक हिरासत में जहर देकर मार दिया गया था।

ओवैसी ने कहा कि मुख्तार शहीद है। उसे मरा हुआ मत कहो। उसकी रक्षा करना भाजपा सरकार की जिम्मेदारी थी। ओवैसी वाराणसी में  पीडीएम न्याय मोर्चा के कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। एआईएमआईएम पीडीएम न्याय मोर्चा का हिस्सा है। पीडीएम न्याय मोर्चा समाजवादी पार्टी की पूर्व सहयोगी अपना दल (के) द्वारा बनाया गया मोर्चा है, जो अब एसपी-कांग्रेस गठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रहा है। ओवैसी जिस मुख्तार को शहीद रहे थे उसके बड़े भाई अफजाल अंसारी गाजीपुर लोकसभा सीट से सपा के उम्मीदवार हैं।

पूरी सभा के दौरान ओवैसी बीजेपी पर हमलावर रहे। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बनारस मोदी का नहीं, बल्कि उस्ताद बिस्मिल्लाह खान, तुलसीदास और गंगा-जमुनी तहजीब का है। उन्होंने कहा कि पीडीएम न्याय मोर्चा का गठन इसलिए किया गया ताकि यूपी की राजनीति में दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों को विकल्प मिले। उन्होंने कहा कि आरएसएस, समाजवादी पार्टी या अन्य राजनीतिक दल सिर्फ न्याय की बात करते हैं, लेकिन इसे जमीन पर लागू नहीं करते। ओवैसी ने कहा कि मैं पीएम मोदी और अखिलेश यादव को बताना चाहता हूं कि पीडीएम केवल लोकसभा के चुनावों तक सीमित नहीं रहेगा। आगामी विधान सभा चुनावों में भी पीडीएम की शुरुआत होगी।

बता दें कि आल इंडिया मजलिस—ए—इत्तेहाद—उल—मुस्लिमीन (एआईएमआइएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने 1 अप्रैल को मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित घर जाकर परिजनों से मुलाकात भी की थी। मऊ से पांच बार विधायक रहे बाहुबली राजनेता मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। अंसारी के शव को शनिवार को गाजीपुर के काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। मुख्तार के परिवार ने उसे जेल में जहर दिये जाने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएममुख्तार अंसारीलोकसभा चुनाव 2024समाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट