लाइव न्यूज़ :

Archery World Cup: शनिवार को बड़ी खुशखबरी, दो गोल्ड पर कब्जा, तीरदाजों ने किया कमाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 27, 2024 9:23 AM

Archery World Cup: भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी, परनीत कौर ने तीरंदाजी विश्वकप में महिलाओं की कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देछठी वरीयता प्राप्त इटली को हरा दिया। मार्सेला टोनियोली, आइरीन फ्रैंचिनी और एलिसा रोनर पर 178-171 की अच्छी बढ़त ले लीं।स्टेज-1 में पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

Archery World Cup: भारत को शनिवार सुबह बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की पुरुष और महिला कंपाउंड टीमों ने शंघाई में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप चरण 1 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत की ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर ने महिलाओं की कंपाउंड टीम स्पर्धा में इटली को 236-225 से हराकर स्वर्ण के साथ अपना खाता खोला। भारत के अभिषेक वर्मा, प्रियांश, प्रथमेश फुगे ने शंघाई में तीरंदाजी विश्वकप स्टेज-1 में पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। नीदरलैंड के माइक श्लोसेर, सिल पैटर और स्टेफ विलेम्स को 238-231 से हराया।

ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर की भारतीय तिकड़ी ने 24 तीरों में सिर्फ चार अंक गंवाये और छठी वरीयता प्राप्त इटली को बड़े अंतर से हराया। पुरुष टीम में अभिषेक वर्मा, प्रियांश और प्रथमेश एफ ने नीदरलैंड को 238-231 से मात दी। नीदरलैंड की टीम में माइक शोलेसर, सिल पीटर और स्टेफ विलेम्स थे।

छह छह तीरों के पहले सेट में भारतीय टीम ने सिर्फ दो बार परफेक्ट 10 नहीं बनाया और मार्सेला तोनिओली, इरेने फ्रांचिनी और एलिसा रोनेर की इतालवी टीम पर 178-171 से बढ़त बना ली। चौथी वरीयता प्राप्त पुरूष टीम ने 60 स्कोर करके परफेक्ट शुरुआत की और अगले दो सेट में दो ही अंक गंवाये। इसके बाद फाइनल सेट में परफेक्ट 60 स्कोर करके जीत दर्ज की।

टॅग्स :तीरंदाजीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वGuangdong Highway collapse: राजमार्ग का 17.9 मीटर लंबा हिस्सा ढहा, गहरे गड्ढे में 18 कारें गिरीं, 24 की मौत, 30 अस्पताल में भर्ती

कारोबारBinance चीफ चांगपेंग झाओ को 4 महीने का कारावास, बने दुनिया के सबसे अमीर कैदी

विश्वChina Covid-19: विरोध प्रदर्शन का असर, प्रयोगशाला में लौटे वैज्ञानिक झांग योंगझेन, चीन कैसे कोविड-19 वायरस से जुड़ी जानकारियों को नियंत्रित कर रहा!

विश्वChina Covid-19: धरना पर चीनी वैज्ञानिक झांग योंगझेन, आखिर कोविड वायरस से क्या है संबंध, जानें सबकुछ

भारतभारत से लगती LAC पर स्थाई सैन्य ढांचे बना रहा है चीन, भारी हथियारों की तैनाती भी की, रिपोर्ट से खुलासा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलParis 2024 Olympic Games: पेरिस ओलंपिक में दिखेगा जलवा, चार गुणा 400 मीटर रिले टीमों ने क्वालीफाई किया, भारतीय महिला और पुरुष ने किया धमाल

अन्य खेलLa Liga 2023-24: 36वीं बार ला लीगा का खिताब जीता रीयाल मैड्रिड, बार्सीलोना 73 अंक के साथ तीसरे स्थान पर, गिरोना 73 प्वाइंट के साथ दूसरे पायदान पर

अन्य खेलडोप टेस्ट के लिए नमूना देने से इनकार करने पर बजरंग पुनिया अस्थायी रूप से निलंबित, दी प्रतिक्रिया

अन्य खेलAsian Under-22 & Youth Boxing: टूर्नामेंट में 43 पदक पक्के, अंडर-22 टीम ने किया धमाल, यहां देखें लिस्ट

अन्य खेलतीरंदाजी विश्व कप: भारत की पुरुष टीम ने कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता, ऐतिहासिक जीत से रचा इतिहास