Delhi Capitals Vs Mumbai Indians: 8 ओवर में लूटे 124 रन, हार्दिक के विदेशी गेंदबाजों को पंत के बल्लेबाजों ने जमकर धोया

Delhi Capitals Vs Mumbai Indians: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का 43वां मैच खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी।

By धीरज मिश्रा | Published: April 27, 2024 6:00 PM

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 35 रन दिएल्यूक वुड और नुवान तुषारा के 8 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने 124 रन ठोक दिए

Delhi Capitals Vs Mumbai Indians: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का 43वां मैच खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। टीम की ओर से सबसे ज्यादा जेक फ्रेजर-मैक्गर्क ने महज 27 गेंदों में 84 रन बनाए। खास बात यह रही कि हार्दिक पांड्या के विदेशी गेंदबाजों पर ऋषभ पंत के बल्लेबाज टूट पड़े।

ल्यूक वुड और नुवान तुषारा के 8 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने 124 रन ठोक दिए। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने सिर्फ विदेशी गेंदबाजों को ही टारगेट नहीं किया। दिल्ली के बल्लेबाजों ने देसी गेंदबाजों को भी जमकर धोया। जसप्रीत बुमराह के 4 ओवर में 35 रन ठोके। पीयूष चावला के 4 ओवर में 36 रन ठोके। हार्दिक पांड्या के 2 ओवर में 41 रन और अफगानिस्तान मूल के खिलाफ मोहम्मद नबी की 2 ओवर में 20 रन जड़ दिए। मुंबई की ओर से सात रन एक्सट्रा में दिए गए। जिसमें एक नो बॉल और वाइड बॉल थी।

दिल्ली की तरफ से किसने कितने रन बनाए

ट्रिस्टन स्टब्स ने अपनी पारी के दौरान 25 गेंदों में 48 रन बनाए। वेस्टइंडीज मूल के खिलाड़ी शाई होप ने 17 गेंदों में 41 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने 19 गेंदों पर 29 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 27 गेंदों में 36 रन बनाए। जेक फ्रेजर-मैक्गर्क 27 गेंदों में शानदार 84 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए।

मैच पर एक नजर

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन, दिल्ली कैपिटल्स के ओपनरों के द्वारा की गई शानदारी बल्लेबाजी के आगे उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। जेक फ्रेजर-मैक्गर्क और अभिषेक पोरेल ने पहले विकेट के लिए 114 रन जोड़ दिए। पावर प्ले में 92 रन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बना लिए। जो आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक था। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज से लेकर स्पिन गेंदबाजों को दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने जमकर धोया।

टॅग्स :हार्दिक पंड्याऋषभ पंतरोहित शर्माईशान किशनदिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंस

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या