Delhi Capitals Vs Mumbai Indians: 4 4 6 4 4 4 ल्यूक वुड पर टूट पड़े ट्रिस्टन स्टब्स, 6 गेंदों में ठोक दिए 26 रन

Delhi Capitals Vs Mumbai Indians: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका मूल के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स ने फिर एक बार सनसनी मचाई। उन्होंने मुंबई के गेंदबाज ल्यूक वुड के एक ओवर में चौके-छक्के की बारिश कर दी

By धीरज मिश्रा | Published: April 27, 2024 5:14 PM

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई के खिलाफ दिल्ली ने बनाए 257 रन मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में मिला 258 रनों का लक्ष्य ट्रिस्टन स्टब्स ने अपनी पारी के दौरान 25 गेंदों में 48 रन बनाए

Delhi Capitals Vs Mumbai Indians: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका मूल के खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स ने फिर एक बार सनसनी मचाई। उन्होंने मुंबई के गेंदबाज ल्यूक वुड के एक ओवर में चौके-छक्के की बारिश कर दी। ट्रिस्टन स्टब्स ने ल्यूक वुड के एक ओवर में खेली छह गेंदों में 5 चौके और एक गगनचुंबी छक्का जड़ा। वहीं, ल्यूक वुड ने अपने 4 ओवर में सबसे ज्यादा 68 रन दिए। ट्रिस्टन स्टब्स ने अपनी पारी के दौरान 25 गेंदों में 48 रन बनाए। हालांकि, वह हाफ सेंचुरी लगाने से रह गए। इधर, वेस्टइंडीज मूल के खिलाड़ी शाई होप ने 17 गेंदों में 41 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 गगनचुंबी छक्के लगाए।

इन सबके बीच दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने 19 गेंदों पर 29 रन बनाए। पंत ने पारी के दौरान 2 चौके 2 छक्के लगाए। अश्रर पटेल ने 6 गेंदों में 11 रन बनाए। पारी के दौरान 1 छक्का लगाया। अभिषेक पोरेल ने 27 गेंदों में 36 रन बनाए। 3 चौके और एक छक्का लगाया। जेक फ्रेजर-मैक्गर्क 27 गेंदों में शानदार 84 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में 258 रन मैच जीतने के लिए बनाने होंगे। गौर करने वाली बात यह है कि आईपीएल के इतिहास में दिल्ली का यह सबसे अधिक स्कोर है। इससे पहले दिल्ली का स्कोर 231 रनों का था।

मैच पर एक नजर

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन, दिल्ली कैपिटल्स के ओपनरों के द्वारा की गई शानदारी बल्लेबाजी के आगे उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। जेक फ्रेजर-मैक्गर्क और अभिषेक पोरेल ने पहले विकेट के लिए 114 रन जोड़ दिए। पावर प्ले में 92 रन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बना लिए। जो आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक था। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज से लेकर स्पिन गेंदबाजों को दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने जमकर धोया। 

टॅग्स :दिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसऋषभ पंतहार्दिक पंड्यारोहित शर्माईशान किशन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या