लाइव न्यूज़ :

'फास्ट फूड' समेत ये 5 चीजों का ज्यादा सेवन है शरीर के लिए हानिकारक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 09, 2019 7:16 AM

Open in App
1 / 6
स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए बेहतर खान-पान बहुत जरूरी है। आजकल भारी मिलावट होने की वजह से वैसे ही अच्छी चीजें खाने को नहीं मिल रही, ऊपर से लोग खुद शरीर को नुकसान देने वाली चीजों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। एक्सपर्ट मानते हैं कि खाने-पीने की कुछ चीजें धीरे-धीरे लोगों के शरीर को खोखला कर रही हैं। मजे की बात यह है कि लोग इन चीजों को खूब शौक से खा रहे हैं। आयुर्वेद में भी इन चीजों को सेहत के लिए खतरनाक बताया गया है।
2 / 6
रिफाइंड तेल: यह तेल भी शरीर के लिए बहुत घातक होता है। इसके सेवन से भी कई गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं। एक शोध के अनुसार रिफाइंड तेल को 200-225 डिग्री पर आधे घंटे तक गर्म करने से उसमे से बहुत ही टोक्सिक पदार्थ एचएनई निकलता है। यह लिनोलिक एसिड के आक्सीकरण से बनता है। इस लिए यह ऊतकों में प्रोटीन और अन्य आवश्यक तत्वों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। इसके सेवन से स्ट्रोक, पार्किसन, अल्जाइमर रोग, यकृत रोग जैसी कही गंभीर बीमारियों को जन्म दे देता है।
3 / 6
फास्ट फूड: पिछले कुछ दशकों में फास्ट फूड का चलन तेजी से बढ़ा है। खासकर बच्चे इसका सेवन अधिक करते हैं। फास्ट फूड के सेवन से कई ऐसी समस्याएं जन्म लेतीं हैं, जो शरीर के लिए बहुत ही घातक मानी जाती हैं। फास्ट फूड के सेवन से मोटापा, चर्म रोग, दांतों के रोग, सिर दर्द, उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रोल, डायबिटीज, हृदय रोग और अवसाद जैसी गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो जाती हैं।
4 / 6
तम्बाकू: तम्बाकू का सेवन भी बहुत ही खतरानाक होता है। इसके सेवन से कैंसर, उच्च रक्ताचाप, हृदय रोग, त्वचा रोग जैसी कई बीमारियां उत्पान हो जाती हैं। इसमें निकोटीन कैमिकल पाया जाता है। निकोटीन में कैंसर उत्पन्न करने वाले तत्व होते हैं। इसके अलावा इसके लगातार सेवन करने से दिल की बीमारियां होने का खतरा होता है।
5 / 6
एडेड शुगर: शुगर में फ्रुक्टोज की मात्रा अधिक होती है और अतिरिक्त फ्रुक्टोज के सेवन से मोटापे, टाइप 2 डायबिटीज, मेटोबोलिक सिंड्रोम और फैटी लिवर रोग सहित कई गंभीर बीमारियों का खतरा होता है। ज्यादा चीनी खाने ब्रेस्ट कैंसर का भी खतरा होता है। यह रक्त शर्करा और इंसुलिन के स्तर पर इसके प्रभाव के कारण हो सकता है, जो ट्यूमर के विकास को बढ़ा सकता है।
6 / 6
बीपीए: बिस्फेनॉल-ए (बीपीए) एक रसायन है जो कई सामान्य खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों के प्लास्टिक कंटेनर में पाया जाता है। मुख्य खाद्य स्रोत बोतलबंद पानी, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और डिब्बाबंद चीजें हैं, जैसे मछली, चिकन, बीन्स और सब्जियां। अध्ययनों से पता चला है कि बीपीए इन कंटेनरों से और भोजन या पेय में जा सकता है। इससे प्रोस्टेट कैंसर, टाइप 2 डायबिटीज, मोटापा और इनफर्टिलिटी का खतरा होता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडकैंसरडायबिटीजमेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यAyurveda: जानिए टॉप 5 जड़ी-बूटियों के बारे में, जो आपको बनाती हैं निरोग

स्वास्थ्यकॉटन कैंडी से कैंसर का खतरा, तमिलनाडु में इसकी बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध

स्वास्थ्यBenefits Of Flaxseed: अलसी से बढ़ता है पुरुषों का स्पर्म काउंट, आयुर्वेदिक में हजारों वर्षों से हो रहा अलसी का उपयोग, जानिए इसके फायदे

स्वास्थ्यBenefits Of Clovel: पुरुषों के लिए बहुत गुणकारी है लौंग, कई समस्याओं को करता है दूर, आज जान लीजिए अपने फायदे की बात

स्वास्थ्यBenefits Of Onion: सिर के झड़ते बालों को रोकिये, बनाइये बालों को स्वस्थ्य, घना और मजबूत बस एक प्याज से

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: एक दिन में कोविड-19 के 105 नए केस, 24 घंटे की अवधि में पंजाब में वायरस से एक की मौत, जानें अपने राज्य का हाल

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: कोरोना के 110 नए केस और संक्रमित मरीजों की संख्या 893, राहत भरी खबर, 24 घंटे की अवधि में वायरस से एक भी मौत नहीं!

स्वास्थ्यजानिए कुछ घरेलू उपाय जिन्हें अपनाने से सामान्य बीमारियों में राहत मिलेगी, किचन में ही मिल जाएगी दवा

स्वास्थ्यनींद न आने की समस्या से हैं परेशान तो फॉलों करें ये टिप्स, बेहद कारगर हो सकते हैं ये घरेलू उपाय

स्वास्थ्यसुबह के नाश्ते और दिन के भोजन में शामिल करें ये आहार, नहीं महसूस होगी थकान, सेहत भी रहेगी दुरुस्त