Monkeypox: मंकीपॉक्स वायरस के शुरुआती लक्षण, जानें कैसे फैलता है संक्रमण By संदीप दाहिमा | Published: October 01, 2022 8:55 PMOpen in App1 / 4रोग के लक्षण आमतौर पर दो से चार सप्ताह तक दिखते हैं, जो अपने आप दूर होते चले जाते हैं। मामले गंभीर भी हो सकते हैं।2 / 4ऐसा माना जाता है कि यह चूहों, चूहियों और गिलहरियों जैसे जानवरों से फैलता है। यह रोग घावों, शरीर के तरल पदार्थ, श्वसन बूंदों और दूषित सामग्री जैसे बिस्तर के माध्यम से फैलता है। यह वायरस चेचक की तुलना में कम संक्रामक है और कम गंभीर बीमारी का कारण बनता है।3 / 4जानकारों के अनुसार मंकीपॉक्स भी एक शख्स से दूसरे शख्स में सांसों के जरिए या फिर शरीर में दिए गए किसी अन्य फ्लूइड के माध्यम से फैल सकता है।4 / 4मंकीपॉक्स मानव चेचक के समान एक दुर्लभ वायरल संक्रमण है। यह पहली बार 1958 में शोध के लिए रखे गए बंदरों में पाया गया था। मंकीपॉक्स से संक्रमण का पहला मामला 1970 में दर्ज किया गया था। यह रोग मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में होता है और कभी-कभी अन्य क्षेत्रों में पहुंच जाता है। और पढ़ें Subscribe to Notifications