Benefits of Sugar Cane Juice: चिलचिलाती धूप में पीजिए गन्ने का जूस, रखेगा कई रोगों से आपको दूर, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: April 10, 2024 06:57 AM2024-04-10T06:57:09+5:302024-04-10T06:57:09+5:30

चिलचिलाती गर्मियों में, लू के थपेड़ों में महज एक ग्लास गन्ने के जूस न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि अपने औषधीय गुण के कारण शरीर की भी रक्षा करता है।

Benefits of Sugar Cane Juice: Drink sugarcane juice in the scorching sun, it will keep you away from many diseases, know what Ayurveda says | Benefits of Sugar Cane Juice: चिलचिलाती धूप में पीजिए गन्ने का जूस, रखेगा कई रोगों से आपको दूर, जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

फाइल फोटो

Highlightsगन्ने का जूस गर्मियों में न सिर्फ हमारी प्यास बुझाता है बल्कि शरीर में पानी की कमी को भी रोकता हैगन्ने का जूस दांतों की समस्या, पीलिया से लेकर कई घातक जानलेवा बीमारियों में रामबाण हैगन्ने में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरीके से लाभ पहुंचाने का काम करते हैं

Benefits of Sugar Cane Juice: चिलचिलाती गर्मियों में, लू के थपेड़ों में महज एक ग्लास गन्ने के जूस न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि अपने औषधीय गुण के कारण शरीर की भी रक्षा करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गन्ने का जूस दांतों की समस्या, पीलिया से लेकर कई घातक जानलेवा बीमारियों में रामबाण का काम करता है। गन्ने में कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरीके से लाभ पहुंचाने का काम करते हैं।

आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि गन्ने के रस में कुछ ऐसे भी तत्व मौजूद होते हैं, जो कैंसर जैसी घातक बीमारी से भी बचाते हैं। गन्ने का जूस प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में कारगर माना जाता है। यहां तक कि गन्ने का जूस पीने से पुरुषों मे होने वाली संभावित इनफर्लिटी की परेशानी को भी दूर किया जा सकता है।

आयुर्वेद कहता है कि गन्ने का रस शत प्रतिशत प्राकृतिक एवं पूर्णतः वसा-रहित (फैट-फ्री) पेय है। एक ग्लास यानी लगभग 240 मिलीलीटर शुद्ध गन्ने के जूस में लगभग 250 कैलोरी और 30 ग्राम प्राकृतिक शक्कर पाए जाते हैं। हालांकि यह वसा, कोलेस्ट्रॉल, फाइबर और प्रोटीन रहित है, पर इसमें सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम जैसे तत्त्व मौजूद हैं। हमें तरोताज़ा रखने के अलावा गन्ने के रस में कई स्वास्थवर्धक खूबियां है, जिनमे से कुछ खूबियां इस लेख में साझा की गई हैं।

गन्ने के जूस के लाभ

गन्ने का जूस लिवर के लिए लाभदायक है

गन्ने के जूस को लिवर से जुड़े रोगों, जैसे पीलिया के लिए रामबाण माना जाता है। अध्ययनों और शोध से यह पता चलता है कि गन्ने का रस क्षारीय (एल्कलाइन) प्रकृति का होता है, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।

गन्ने का जूस पाचन दुरुस्त करता है

गन्ने के रस में पोटैशियम की अधिक मात्रा होने की वजह से यह शरीर के पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। यह रस पाचन सही रखने के साथ-साथ पेट में संक्रमण होने से भी बचाता है। कब्ज की समस्या दूर होती है।

गन्ने का जूस दिल के रोगों से बचाता है

दिल को फिट रखने के लिए आप इस रस का सेवन कर सकते हैं। दिल के दौरे से बचाता है। इससे शरीर में कॉलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड का स्तर गिरता है। इस तरह धमनि‍यों में फैट नहीं जमता और दिल व शरीर के अंगों के बीच खून का बहाव बेहतर होता है।

गन्ने का जूस वजन कम करता है

गन्ने का रस शरीर में प्राकृतिक शक्कर पहुंचाकर और खराब कॉलेस्ट्रॉल को कम करके वजन कम करने में सहायक होता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो वजन को संतुलित रखता है।

गन्ने का जूस हड्डियों को मजबूत बनाता है

प्राचीन भारत में गन्ने को चबाना छोटे बच्चों और किशोरों के लिए एक नियमित क्रिया हुआ करती थी। यह उन्हें व्यस्त रखने के अलावा गन्ने के रस में मौजूद कैल्शियम कंकाल तंत्र, हड्डियों और दांतों के समुचित विकास को भी सुनिश्चित करता है।

गन्ने का जूस वीर्य की वृद्धि करता है

गन्ना के जूस का नियमित इस्तेमाल वीर्य की वृद्धि के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। वीर्य दोष वाले लोग 2-4 ग्राम आंवला चूर्ण के साथ, गन्ने के जूस या फिर गुड़ का सेवन करें। इससे वीर्य की वृद्धि होती है। इसके साथ ही थकान, रक्तपित्त, जलन, और पेशाब से संबंधित परेशानी से आराम मिलता है।

Web Title: Benefits of Sugar Cane Juice: Drink sugarcane juice in the scorching sun, it will keep you away from many diseases, know what Ayurveda says

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे