Coronavirus: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं गर्मियों में मिलने वाला ये सस्ता फल, जानें इसके बेमिसाल फायदे By संदीप दाहिमा | Published: June 25, 2020 6:18 AMOpen in App1 / 6फलों का राजा आम जिसे खाना हर किसी को पसंद आता है। गर्मियों में आम सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे आप सुबह नास्ते में या दोपहर में भोजन के साथ खा सकते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं।2 / 6आयुर्वेद में कहा जाता है कि रात में फलों का सेवन किया जाता है। आम जितना सेहत के लिए लाभदायक है अगर ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल किया जाए तो शरीर के लिए नुकसानदायक भी होता है। आम में फाइबर की ज्यादा मात्रा होती है, जो दस्त होने के कारण होते हैं। इसलिए आम को दिन में खाए रात में खाने से बचे।3 / 6फलों को खाने के समय के साथ-साथ मात्रा भी आपके शरीर के लिए जरुरी है। अगर आप आम को सुबह नास्ते में और दोपहर में खाते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद होते हैं। इससे आपकी पांचन क्रिया सही तरीके से काम करती है। कई बार आम पंसद करने वाले ज्यादा आम खाना पसंद करते हैं तो जरुरत से ज्यादा खा लेते हैं जो आपको नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा आम के साथ कुछ चीजों को नहीं खान इस बात का आपको खास ख्याल रखना चाहिए। 4 / 6आम में मौजूद फाइबर हमारे पाचन को बेहतर बनाता है। यह आंतों की अच्छी तरह से सफाई करता है। मल त्याग करना आसान बनाता है, कब्ज की समस्या दूर होती है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकारों को रोकने में मदद करता है।5 / 6आम खान से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अगर आपका पेट ठीक रहेगा तो अपके शरीर की इम्यून बूस्ट होगी। इसमें मौजूद विटामिन सी और ए आपके इम्यून को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से आम का सेवन करने से आप अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित कर सकते हैं।6 / 6आम में उपस्थित विटमिन सी, पेक्टिन और फाइबर आपके खराब कोलेस्ट्रॉल को सही करता है। इसके अलावा आम के और भी गुण है, इसमें पौटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जिसके कारण तंत्रिका तंत्र में रक्त प्रवाह बेहतर होता है। आपके हार्ट की बीट और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। जिससे आप अपने हृदय रोग से बचे रहते हैं। और पढ़ें Subscribe to Notifications