लाइव न्यूज़ :

वीडियो: वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे की शादी में शामिल हुआ भगोड़ा ललित मोदी, विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 5, 2023 13:11 IST

हरीश साल्वे की शादी में पूर्व आईपीएल अध्यक्ष और भगोड़ा ललित मोदी भी शामिल हुआ। ललित मोदी भारत में आर्थिक अपराधी घोषित और उस पर देश से करोड़ो रुपये लूट कर विदेश भाग जाने का आरोप है।

Open in App
ठळक मुद्दे हरीश साल्वे की शादी में शामिल हुआ भगोड़ा ललित मोदीललित मोदी की उपस्थिति से भारत में हंगामा हो गया हैकांग्रेस समेत विपक्षी दल इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं

नई दिल्ली: भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने रविवार, 3 सितंबर को लंदन में अपनी ब्रिटिश पार्टनर ट्रिना से शादी कर ली। इस शादी में नीता अंबानी, स्टील टाइकून लक्ष्मी मित्तल और मॉडल उज्ज्वला राउत सहित हाई-प्रोफाइल मेहमान शामिल हुए थे। लेकिन इस शादी समारोह में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल था जिसकी उपस्थिति से भारत में हंगामा हो गया है।

दरअसल हरीश साल्वे की शादी में पूर्व आईपीएल अध्यक्ष और भगोड़ा ललित मोदी भी शामिल हुआ। ललित मोदी भारत में आर्थिक अपराधी घोषित और उस पर देश से करोड़ो रुपये लूट कर विदेश भाग जाने का आरोप है। केंद्र सरकार बार-बार ये कह चुकी है कि वह सभी भगोड़े अपराधियों को देश वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन अब हरीश साल्वे की शादी में ललित मोदी की उपस्थिति और इसका वीडियो वायरल होने के बाद भारत में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस समेत विपक्षी दल इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।

बता दें कि भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे वन नेशन वन इलेक्शन के लिए पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी समिति के सदस्य भी हैं। लंदन में रहने वाले ललित मोदी ने कथित कर चोरी और मनी-लॉन्ड्रिंग की जांच के बीच 2010 में भारत छोड़ दिया था। लेकिन अब हरीश साल्वे की शादी में उसकी उपस्थिति ने विपक्ष को हमलावर होने का मौका दे दिया है। दरअसल पूर्व सॉलिसिटर जनरल और वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे के केंद्र सरकार के करीबी लोगों में गिना जाता है। विपक्ष ने वीडियो वायरल होने के बाद सवाल उठाए हैं कि आखिर कौन किसे बचा रहा है?

शादी समारोह में ललित मोदी की मौजूदगी को लेकर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुवेर्दी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,  ऐसा नहीं है कि मुझे सरकारी भाजपा वकील के तीसरी बार शादी करने और फिर समान विवाह कानून, बहुविवाह आदि पर मोदी सरकार की ओर से बहुत आसानी से दलीलें देने की परवाह है। लेकिन चिंता की बात यह है कि उनकी शादी में एक भगोड़े की उपस्थिति है जो भगोड़ा है और भारतीय कानून से बच रहा है। मोदी सरकार के पसंदीदा वकील की शादी का जश्न मना रहे हैं। कौन किसकी मदद कर रहा है? कौन किसकी रक्षा कर रहा है, यह अब कोई सवाल ही नहीं है।

टॅग्स :ललित मोदीHarish Salveकांग्रेसमोदी सरकारशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र