लाइव न्यूज़ :

UPSC Civil Services Exam 2023: आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप किया, जानें दूसरे और तीसरे पर कौन, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 16, 2024 14:26 IST

UPSC Civil Services Exam 2023: आदित्य श्रीवास्तव और अनिमेष प्रधान ने क्रमशः AIR 1 और 2 स्कोर किया है, इसके बाद डोनुरु अनन्या रेड्डी तीसरे स्थान पर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज सिविल सेवा मुख्य परिणाम 2023 घोषित कर दिया। आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर मेरिट सूची देख सकते हैं। सीएसई मुख्य परीक्षा 15 सितंबर से 24 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित की गई थी। 

UPSC Civil Services Exam 2023: यूपीएससी रिजल्ट की घोषणा हो गई है। आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप किया है। अनिमेष प्रधान और डोनुरु अनन्या रेड्डी को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान मिला है। सिविल सेवा परीक्षा 2023 में 1,016 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए है। परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर मेरिट सूची देख सकते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों का रोल नंबर यूपीएससी द्वारा जारी किया गया है। सीएसई मुख्य परीक्षा 15 सितंबर से 24 सितंबर तक दो पालियों में आयोजित की गई थी। प्रत्येक पाली तीन घंटे तक चली, सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई।

यूपीएससी ने कहा कि कुल 1,016 अभ्यर्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की और केंद्र सरकार की विभिन्न सेवाओं के लिए उनकी सिफारिश की गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों का चयन करने के लिए यूपीएससी हर वर्ष तीन चरणों में.... प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

यूपीएससी रिजल्ट: कैसे करें चेक-

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - upsc.gov.in पर जाएं

चरण 2: होम पेज पर परिणाम लिंक पर जाएं

चरण 3: पीडीएफ के रूप में एक नया टैब खुलेगा

चरण 4: पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें

चरण 5: पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

टॅग्स :संघ लोक सेवा आयोगUnion Public Service Commission
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतियों को जीवन देती हैं सिविल सेवाएं

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारतSafalta Ke Mantra: चयनित छात्रों को सीएम मोहन यादव ने किया सम्मानित, अभ्यर्थियों ने साथियों को दी प्रेरणा, सुनाई कहानी

भारतभाषण, तालियाँ, फिर गायब: यूपीएससी में 440वीं रैंक का दावा झूठा पाए जाने के बाद बिहार का युवक लापता

भारतUPSC ने रैंक 301 कन्फ्यूजन के बाद दी सफाई, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के दावे की पुष्टि हुई

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल