लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में Omicron विस्फोट, 52 नए मामले, कुल 121 ओमीक्रोन से संक्रमित, जानें गुजरात का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2022 21:02 IST

Omicron: महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 9,170 नये मामले सामने आये, जो एक दिन पहले आये मामलों की तुलना में 1,103 अधिक है, वहीं सात और व्यक्तियों की संक्रमण से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में 2021 के अंतिम 11 दिनों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि देखी गई है।राज्य में ओमीक्रोन के छह नये मामले भी सामने आये हैं।बृहस्पतिवार को सामने आये मामलों की संख्या 5,368 थी और 22 मौतें हुईं थी।

Omicron: राजस्थान में और 52 लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में शनिवार तक कुल 121 लोगों के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

राज्य के चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को राज्य में ओमीक्रोन के कुल 52 नए मामले आए जिनमें से जयपुर में 38, प्रतापगढ़, सिरोही, बीकानेर में 3-3, जोधपुर में दो तथा अजमेर, सीकर एवं भीलवाडा में 1-1 मामलों की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण में 301 नये मामले सामने आये है जिनमें राजधानी जयपुर के 192, जोधपुर के 32, अलवर में 14, कोटा में 13 ,भीलवाडा में 9, और भरतपुर में 8 मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के 1247 मरीज उपचाराधीन हैं।

प्रवक्ता के अनुसार, ओमीक्रोन से संक्रमित मरीजों में से नौ विदेश यात्रा से लौटे हैं, चार व्यक्ति विदेशी यात्रियों के संपर्क में आएथे जबकि 12 व्यक्ति दूसरे राज्यों की यात्रा से लौटे हैं। दो लोग ओमीक्रोन से पहले संक्रमित लोगों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। इन सभी को ओमीक्रोन विशेष वार्ड में रखा जा रहा है। राज्य में आज तक 121 व्यक्ति कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित हुए हैं। वहीं इस संक्रमण से 61 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं।

गुजरात में ओमीक्रोन के 23 नए मामले

गुजरात में शनिवार को ओमीक्रोन के 23 नए मामले आने से राज्य में कोविड-19 के इस स्वरूप के मामले बढ़कर 136 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। राज्य में इससे एक दिन पहले ऐसे 16 मामले आए थे। अकेले अहमदाबाद शहर में ओमीक्रोन के 11 नए मामले आए। इसके बाद सूरत में चार, वडोदरा, आणंद और कच्छ में दो-दो मामले आए तथा खेडा और राजकोट में एक-एक मामला आया।

इन मरीजों में से केवल 12 ने हाल में अंतरराष्ट्रीय यात्रा की है। राज्य में अभी तक ओमीक्रोन के 65 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जिनमें से 11 को शनिवार को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी। अहमदाबाद शहर में ओमीक्रोन के अब तक सबसे अधिक 50 मामले आए। इसके बाद वडोदरा में 23, सूरत में 16 और आणंद में 13 मामले आए।

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बी.1.1529राजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियागुजरातकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?