लाइव न्यूज़ :

बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को बनाया जा सकता है मंत्री, मोकामा से जीत के बाद अटकलों का बाजार गर्म

By एस पी सिन्हा | Published: November 07, 2022 6:00 PM

बिहार के मोकामा में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी की जीत के बाद उन्हें अब नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है। इसके लिए कयासों का दौर भी जारी है।

Open in App

पटना: बिहार में मोकामा विधानसभा का प्रतिनिधित्व करने जा रहीं पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को क्या मंत्री बनाया जायेगा? उपचुनाव में मिली जीत के बाद अब कयासों का दौर शुरू हो गया है। चर्चा है कि उपचुनाव के बाद अब नीतीश कैबिनेट का जल्द ही विस्तार हो सकता है। कारण कि नीतीश सरकार में दो मंत्रियों के इस्तीफे के बाद अब उनकी जगह नये मंत्रियों को शामिल होना है। 

कार्तिकेय सिंह और सुधाकर सिंह दो मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है। दोनों राजद कोटे से ही मंत्री थे। उनके इस्तीफे के बाद राजद कोटे के दूसरे मंत्रियों के पास उनका विभाग चला गया, लेकिन कैबिनेट में राजद के मंत्रियों की संख्या कम हो गई है। 

ऐसे में अब नीतीश कैबिनेट के विस्तार की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसी कड़ी में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी के नीतीश कैबिनेट में शामिल होने की चर्चा होने लगी है। कहा जा रहा है कि नीलम देवी को मंत्री पद मिल सकता है। 

इसका कारण है कि राजद कोटे से विधान पार्षद कार्तिकेय सिंह को मंत्री बनाया गया था लेकिन कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे कार्तिकेय सिंह को एक पुराने अपराधिक मामले को लेकर पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद नीतीश कैबिनेट में यह पद अब तक खाली है। 

ऐसे में माना जा रहा है कि अब नीलम देवी की जीत के बाद राजद की ओर से कार्तिकेय सिंह के जगह नीलम देवी को मंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया जा सकता है। चुनाव जीतने के बाद नीलम देवी राबड़ी आवास जाकर तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी। 

इसके बाद वह मुख्यमंत्री आवास भी गई, जहां नीतीश कुमार कुमार को बुके भेंटकर उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान नीलम देवी साथ कार्तिकेय सिंह साथ थे। कहा जा रहा है कि कार्तिकेय सिंह को नीतीश कैबिनेट में जगह अनंत सिंह के कारण ही मिली थी। 

भूमिहार जाति और अनंत सिंह फैक्टर को ध्यान में रखकर उन्हें मंत्री पद दिया था। अब नीलम देवी को भूमिहार कोटे से के साथ-साथ महिला होने का भी लाभ मिल सकता है। राजद भी इसपर गंभीर रूख अख्तियार कर मंत्री बनवाने का दबाव बना सकता है। इससे एक तीर से कई निशाने साधे जा सकते हैं।

टॅग्स :बिहार समाचारअनंत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: बाहुबली अनंत सिंह 15 दिनों के पैरोल पर जेल से हुए आजाद, मुंगेर में ललन सिंह के पक्ष में भरी हुंकार, समर्थकों से बोले- ’ हूमच के दहो..।’

भारत15 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आ रहे हैं बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह, अटकलों का बाजार गर्म

भारतBihar Politics News: पीएम मोदी कैंपेन में शामिल हुए बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह, बायो में लिखा-‘मोदी का परिवार’, सोशल मीडिया पर वायरल

क्राइम अलर्टबिहार के नालंदा जिले में देवर ने विधवा भाभी से किया दुष्कर्म, डर से गुप्तांग में मारा चाकू

बिहारबिहार में संस्कृत की परीक्षा में इस्लाम से जुड़े सवाल पर गर्मायी सियासत, गिरिराज सिंह ने किया प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारतModi On Pakistan Atom Bomb: 'पाकिस्तान के परमाणु बम में दम नहीं है', चुनावी सभा में बोले मोदी

भारतThunderstorm Hits Delhi-NCR: दिल्ली में धूल भरी आंधी से पेड़ उखड़े, इमारतों को नुकसान, दो की मौत और 23 घायल, दिल्ली हवाईअड्डे पर नौ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित, देखें वीडियो

भारतरिटायर्ड सरकारी कर्मचारी पिता को आवंटित किराया-मुक्त आवास में रहने वाला सरकारी कर्मचारी बेटा नहीं कर सकता HRA पर दावा: सुप्रीम कोर्ट

भारतब्लॉग: हड़ताल के तौर-तरीकों पर जापान से ली जानी चाहिए सीख

भारतArvind Kejriwal: आज हनुमान मंदिर जाएंगे अरविंद केजरीवाल, मीडिया को करेंगे संबोधित, करेंगे रोड शो