बिहार के नालंदा जिले में देवर ने विधवा भाभी से किया दुष्कर्म, डर से गुप्तांग में मारा चाकू

By एस पी सिन्हा | Published: November 5, 2023 07:26 PM2023-11-05T19:26:39+5:302023-11-05T19:29:08+5:30

रिश्ते में लगने वाले देवर ने भाभी को शादी का झांसा देकर न सिर्फ अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि भेद खुलने के डर से उसके प्राइवेट पार्ट में चाकू मार दिया।

In Bihar's Nalanda district, brother-in-law raped widowed sister-in-law, stabbed her in her genitals out of fear | बिहार के नालंदा जिले में देवर ने विधवा भाभी से किया दुष्कर्म, डर से गुप्तांग में मारा चाकू

बिहार के नालंदा जिले में देवर ने विधवा भाभी से किया दुष्कर्म, डर से गुप्तांग में मारा चाकू

Highlightsभेद खुलने के डर से आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में चाकू मार दियागंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश कर रही है

पटना:बिहार में नालंदा जिले के चेरो ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव से एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है, जहां रिश्ते में लगने वाले देवर ने भाभी को शादी का झांसा देकर न सिर्फ अपनी हवस का शिकार बनाया बल्कि भेद खुलने के डर से उसके प्राइवेट पार्ट में चाकू मार दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार चेरो ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला को रिश्ते में देवर लगने वाला शख्स लंबे समय से झूठे प्रेम का झांसा दे रहा था। इसी बीच आरोपी देवर विधवा भाभी को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। महिला ने जब घटना के बारे में लोगों को जानकारी देने की बात कही तो आरोपी ने महिला के प्राइवेट पार्ट में चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। 

खून से लथपथ महिला किसी तरह से घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में परिजन घायल महिला को अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज जारी है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना को लेकर गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Web Title: In Bihar's Nalanda district, brother-in-law raped widowed sister-in-law, stabbed her in her genitals out of fear

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे