Bihar Politics News: पीएम मोदी कैंपेन में शामिल हुए बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह, बायो में लिखा-‘मोदी का परिवार’, सोशल मीडिया पर वायरल
By एस पी सिन्हा | Published: March 5, 2024 06:52 PM2024-03-05T18:52:58+5:302024-03-05T18:53:59+5:30
Bihar Politics News: अनंत सिंह ने एक्स पर अपना बायो बदला है और अपने नाम के बाद ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया है।
Bihar Politics News: जन विश्वास महारैली में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। भाजपा ने ‘मोदी मेरा परिवार’ कैंपेन चलाकर विपक्ष को करारा जबाब दिया है। इसी बीच भाजपा के इस कैंपेन में बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनकी विधायक पत्नी भी शामिल हो गई हैं। अनंत सिंह ने एक्स पर अपना बायो बदला है और अपने नाम के बाद ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर नीलम देवी और उनके पति अनंत सिंह ने खुद को मोदी परिवार का सदस्य बताया है।
मैं हूं "मोदी जी का परिवार"
— Anant Kumar Singh (Modi Ka Pariwar) (@MLA_AnantSingh) March 4, 2024
140 करोड़ देशवासी हैं 'मोदी जी का परिवार' #ModiKaParivarpic.twitter.com/ReLrKfJZMa
अनंत सिंह ने एक्स पर एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें वे खुद और उनकी पत्नी नजर आ रहे हैं। वहीं सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिख रही है। अनंत सिंह ने लिखा, "मैं हूं "मोदी जी का परिवार" 140 करोड़ देशवासी हैं 'मोदी जी का परिवार' "। बता दें कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद विधानसभा में विश्वासमत के दौरान राजद के तीन विधायकों ने अचानक पाला बदल लिया था।
भैया ने किया है तो ठीक ही किया होगा।
— खुरपेंच (@khurpenchh) March 5, 2024
भैया में भैया अनंत भैया!!!
बिहार का माफिया भी है मोदी जी का परिवार
— Satyam Patel | 𝕏... (@SatyamInsights) March 5, 2024
पाला बदलने वाले विधायकों में पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद, बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और विधायक प्रह्लाद यादव शामिल थे। पत्नी के पाला बदलने के बाद अब अनंत सिंह भी खुलकर सामने आ गए हैं और खुद को मोदी का परिवार बता दिया है।
एक आदर्श परिवार के मुखिया हैं अनंत सिंह साहब।🙏
— Kana Sir🕉️ (@Kanatunga) March 4, 2024
❤️da ka parivar hai😂 pic.twitter.com/dcpPXeq9Rl
— Chaoticartist07 (@kalakaryash07) March 5, 2024