लाइव न्यूज़ :

BJP Parliamentary board: बीजेपी में बड़ा बदलाव, संसदीय बोर्ड में छह नए चेहरे, ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और दलित नेता को जगह, जानें सबकुछ

By सतीश कुमार सिंह | Published: August 17, 2022 3:39 PM

BJP Parliamentary board: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को अपनी सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड और चुनावी टिकटों के बंटवारे के लिहाज से सबसे अहम केंद्रीय चुनाव समिति का पुनर्गठन किया।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को शामिल किया गया है।नितिन गडकरी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इनसे हटा दिया।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी होंगे।

नई दिल्लीः भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का गठन करते हुए बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण को शामिल किया गया। अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता वाले बोर्ड में पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी होंगे।

भाजपा ने  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इनसे हटा दिया। भाजपा ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) के सदस्यों की सूची जारी की। समिति में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को शामिल किया गया है।

संसदीय बोर्ड में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा तथा केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल सहित छह नए चेहरों को इसमें शामिल किया गया। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्यसभा सदस्य व पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, पूर्व सांसद सुधा यादव और वरिष्ठ दलित नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया को संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है।

पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष पहले से ही संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं। संतोष संसदीय बोर्ड के सचिव हैं। चौहान एकमात्र मुख्यमंत्री है जो लंबे समय से संसदीय बोर्ड के सदस्य थे। शाह जब 2014 में भाजपा के अध्यक्ष बने थे तब उन्होंने चौहान को संसदीय बोर्ड में जगह दी थी।

इसके बाद वह नड्डा की टीम में भी संसदीय बोर्ड के सदस्य बने रहे। संसदीय बोर्ड के पुनर्गठन में भाजपा ने सामाजिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का भी खासा ख्याल रखा है। भाजपा संसदीय बोर्ड में जगह बनाने वाले लालपुरा पहले सिख नेता हैं। वह इसमें अल्पसंख्यक समुदाय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सोनोवाल पूर्वोत्तर भारत से ताल्लुक रखने वाले पहले नेता हैं, जिन्हें भाजपा संसदीय बोर्ड में जगह दी गई है। महिलाओं के प्रतिनिधि के तौर पर सुधा यादव को इसमें शामिल किया गया है जबकि के लक्ष्मण ओबीसी समुदाय से आते हैं और वह तेलंगाना से ताल्लुक रखते हैं।

भाजपा ने केंद्रीय चुनाव समिति से जिन नेताओं को हटाया है उनमें गडकरी और चौहान के अलावा केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन शामिल हैं। नयी केंद्रीय चुनाव समिति में संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों के अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और पूर्व राष्ट्रीय महासचिव ओम माथुर को जगह दी गई है। पार्टी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन केंद्रीय चुनाव समिति की पदेन सदस्य बनी रहेंगी।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :BJPबीएस येदियुरप्पासर्बानंद सोनोवालअसमकर्नाटकनितिन गडकरीशिवराज सिंह चौहानShivraj Singh Chouhan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: आशंका-अनुमान के बीच दस दिन की शांति

भारतIndia Next Prime Minister: 'देश का दुर्भाग्य होगा अगर अमित शाह, योगी आदित्यनाथ पीएम बनेंगे', योगेंद्र यादव ने कहा

भारतLok Sabha Elections 2024 Phase 6: 58 सीट, 889 उम्मीदवार और 11.13 करोड़ वोटर, यहां जानें दलों और प्रत्याशियों की लिस्ट

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: यूपी में भाजपा का पसीना छुड़ा रहा छठा चरण!, सभी सीटों पर भाजपा और इंडिया गठबंधन से सीधा मुकाबला

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: 4 जून को केंद्र में सरकार बदलेगी, बहुमत के निशान से नीचे भाजपा, कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा-इंडिया गठबंधन के लिए "रुझान बेहद उत्साहजनक"

भारत अधिक खबरें

भारतकेजरीवाल पर परोक्ष हमला करते हुए बोले पीएम मोदी- "आजकल गंभीर आरोपों का सामना करने वालों का मनाया जाता है जश्न, मीडिया लेती है इंटरव्यू"

भारतLok Sabha Election 2024 phase 6: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सोनिया गांधी, कपिल देव समेत इन्होंने छठे चरण में किया मतदान, सामने आई तस्वीरें, देखें

भारतराजस्थान सरकार ओबीसी सूची में 14 मुस्लिम समूहों की समीक्षा करने पर विचार करेगी, 4 जून के बाद होगा फैसला

भारतब्लॉग: जीवन के हर क्षेत्र में इतिहास रच रही हैं महिलाएं

भारतब्लॉग: चुनावों में राष्ट्रपति कैसे करते रहे हैं मतदान?