लाइव न्यूज़ :

नाभि खिसकने का इलाज: तुरंत कीजिए ये 6 काम, दर्द, दस्त, पेट फूलना और मरोड़ से मिल सकती है राहत, जानें क्या है घरेलू उपाय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2023 22:05 IST

लक्षणों को पहचान कर सही तरीके से नाभि का इलाज हो सकता है।पुरुषों में नाभि हटने की समस्या ज्यादातर लेफ्ट साइड  होती है और महिलाओं में राइट साइड ज्यादा होती है।

Open in App
ठळक मुद्देनाभि शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसे शरीर का केंद्र बिंदु भी माना जाता है। खेल कूद करते समय भी कई बार नाभि खिसक जाती है।नाड़ी में कोई परेशानी होने पर उसका असर नाभि स्थान पर पड़ता है।

नाभि खिसकने (Navel displacement) को धरण पड़ना और धरण गिरना भी कहते हैं। इस रोग में पेट में दर्द, दस्त, पेट फूलना और मरोड़ जैसी परेशानी होने लगती है। कई बार पेट दर्द ठीक करने की दवा और इलाज के बाद भी दर्द से छुटकारा नहीं मिलता है। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति को समझ नहीं आता कि ये दर्द किस कारण हो रहा है।

हालांकि इसके लक्षणों को पहचान कर सही तरीके से नाभि का इलाज हो सकता है।पुरुषों में नाभि हटने की समस्या ज्यादातर लेफ्ट साइड  होती है और महिलाओं में राइट साइड ज्यादा होती है। नाभि शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसे शरीर का केंद्र बिंदु भी माना जाता है। इसलिए इसका सही जगह पर होना बहुत जरूरी होता है।

पर कभी-कभी कुछ भारी सामान उठाने के कारण नाभि अपनी जगह से खिसक जाती है।नाभि खिसकने पर पेट में दर्द, गैस, भूख ना लगना, टांगों में कंपकपाहट, घबराहट आदि समस्याएं सामने आने लगती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप नाभि खिसकने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

नाभि खिसकने के कारण

1) हमारे शरीर में हज़ारों की संख्या में नाड़ियां होती है जिनका उदगम स्रोत नाभि स्थान है। ऐसे में किसी भी नाड़ी में कोई परेशानी होने पर उसका असर नाभि स्थान पर पड़ता है।

2) समय पर आहार ना लेना, पूरी नींद ना लेना, कसरत ना करना और गलत जीवनशैली की वजह से हमारे शरीर की नाड़ियां कमजोर होने लगती है जिसका असर नाभिस्थान पर पड़ता है जिससे नाभि हटने की समस्या आती है।

3) खेल कूद करते समय भी कई बार नाभि खिसक जाती है।

4) अचानक से दाएं बाएं झुकना, अचानक भरी वजन उठाना, चलते चलते अचानक गड्ढे में पैर जाना, तेजी से सीढ़ियां चढ़ना उतरना और अचानक से एक पैर पर झटका लगने की वजह से नाभि खिसकने की परेशानी हो जाती है।

5) पेट में गैस , पेट में कोई चोट लगना, ज्यादा तनाव लेना और प्रेगनेंसी में पेट पर दबाव पड़ना कुछ ऐसे कारण है जिससे नाभि का रोग हो सकता है।

नाभि खिसकने के घरेलू उपाय

1) अगर आपकी नाभि खिसक गई है तो 10 ग्राम सौंफ को लेकर पीस लें, अब सौंफ के पाउडर में 50 ग्राम गुड़ मिलाकर सुबह खाली पेट में सेवन करें। अगर आप दो या तीन दिन तक सौंफ और गुड़ का सेवन करते हैं, तो आपकी नाभि अपनी सही स्थान पर आ जाएगी।

2) सरसों के तेल के इस्तेमाल से भी नाभि के खिसकने की समस्या को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए 3 दिन तक लगातार सुबह खाली पेट में सरसों के तेल की कुछ बूंदों को अपनी नाभि में डालें। ऐसा करने से आपकी नाभि खिसकने की समस्या ठीक हो जाएगी।

3) सूखे हुए आंवले को पीसकर उसका पाउडर बना लें। अब एक चम्मच आंवले के पाउडर में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर अपनी नाभि के चारो तरफ लगाएं और 2 घंटों के लिए छोड़ दें। अगर आप दिन में दो बार ऐसा करते हैं तो आपकी नाभि अपनी जगह पर आ जाएगी।

4) 50 ग्राम गुड़ और 10 ग्राम सौंफ पीस कर मिला ले और सुबह खाली पेट इस मिश्रण को खाएं। अगर एक बार इस घरेलू नुस्खे को करने से नाभि ठीक ना हो तो अगले 2 से 3 दिन तक ये उपाय करे, इससे नाभि अपने स्थान पर आ जाएगी।

5) नाभि खिसकने का इलाज के लिए पेट के योग आसन करे। इससे धरण जल्दी ही अपनी जगह पर आ जाएगी।

6) सुबह खाली पेट पीठ के बल लेट कर दोनों पैर पास लाए और सीधे करे व हाथों को जमीन पर सीधे रखे। अब अपने दोनों पैरों को एक साथ धीरे धीरे 45 डिग्री तक ऊपर उठाये फिर धीरे धीरे निचे करे। इस आसन को 3 बार दोहराए, नाभि अपनी जगह पर आ जाएगी। इसे योग में उत्तानपादासन कहते है।

टॅग्स :मेडिकल ट्रीटमेंटबॉडी केयर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यसर्जरी से स्मार्ट दिखने की बढ़ती लालसा 

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?