लाइव न्यूज़ :

शरजील इमाम ने लगाया तिहाड़ में मार-पीट का आरोप, अदालत ने जेल प्रशासन से CCTV फुटेज मांगी

By शिवेंद्र राय | Updated: July 14, 2022 16:47 IST

मारपीट के आरोपों पर सुनवाई के दौरान अदालत ने जेल की उस सेल का सीसीटीवी फुटेज मांगा है जिसमें शरजील इमाम को रखा गया है। जेल सेवादार को भी अगली सुनवाई के दिन कोर्ट में पेश रहने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देशरजील इमाम ने तिहाड़ जेल में मारपीट का आरोप लगायाशरजील जनवरी 2020 से ही न्यायिक हिरासत में हैं अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज मांगी

नई दिल्ली: 2020 में हुए दिल्ली दंगों की साजिश रचने के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शरजील इमाम ने आरोप लगाया है कि उनके साथ जेल में मारपीट की गई और उन्हें आतंकवादी कहा गया। शरजील के आरोपों पर दिल्ली की एक अदालत ने तिहाड़ जेल प्रशासन से घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराने को कहा है।

इस मामले में अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। अदालत ने जेल सेवादार को भी अगली सुनवाई के दिन उपस्थित रहने का आदेश दिया। शरजील इमाम ने अपने वकील अहमद इब्राहिम के माध्यम से आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल के सहायक अधीक्षक 8-9 अन्य लोगों के साथ 30 जून को तलाशी की आड़ में उनके सेल में घुसे और उनके साथ मारपीट की और उन्हें आतंकवादी और देशद्रोही कहा।

शरजील के आरोपों पर अदालत ने अपने आदेश में कहा कि 30.06.2022 को शाम 6.00 बजे से रात 8.00 बजे तक की सीसीटीवी फुटेज भी अगली तारीख यानी 20.07.2022 को पेश की जाए।

शरजील इमाम ने अदालत में अपने वकील के माध्यम से कहा कि उनके सेल में दो सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जबकि तीसरा बाहर था। शरजील ने यह भी कहा कि वह जेल के वर्तमान वार्ड में अन्य सभी कैदियों के साथ सुरक्षित महसूस करते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि उक्त घटना क्यों हुई।

इस मामले में तिहाड़ जेल प्रशासन की तरफ से अपने लिखित जवाब में जेल अधीक्षक ने कहा कि उपाधीक्षक दीपक राणा और सहायक मंजीत नागर की देखरेख में जेल नंबर 1 के वार्ड नंबर 7 (ब्लॉक-डी) में इमाम के सेल की तलाशी ली गई। अधीक्षक के साथ ऑन-ड्यूटी वार्डर रवि तोमर और कुछ सहायक सेवादार थे जो दिल्ली जेल नियमों के अनुसार अनुमेय है।"

बता दें कि शरजील इमाम अपने कथित भड़काऊ भाषणों के लिए देशद्रोह के आरोपों का भी सामना कर रहे हैं। शरजील जनवरी 2020 से ही न्यायिक हिरासत में हैं।

टॅग्स :शर्जील इमामJNU VC Jawaharlal Nehru Universityदिल्लीतिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो