लाइव न्यूज़ :

ट्विन टावर ढहाए जाने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में घरों की मांग, कीमतों पर असर नहीं : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 29, 2022 19:02 IST

क्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष मनोज गौड़ ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ट्विन टावर को गिराने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कीमतों और मांग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देक्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष मनोज गौड़ ने कहा- ट्विन टावर को गिराने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कीमतों और मांग पर कोई असर नहीं पड़ेगागौड़ समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ने कहा- मांग और मूल्य निर्धारण को प्रभावित करने वाले कारण वर्तमान में पूरी तरह से अलग हैंनोएडा-ग्रेटर नोएडा के लिए मौजूदा औसत आवासीय अचल संपत्ति की कीमत क्रमश: 5,120 रुपये प्रति वर्ग फुट और 3,750 रुपये प्रति वर्ग फुट है

नई दिल्ली: ट्विन टावरों को गिराए जाने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घरों की मांग और कीमतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। विशेषज्ञों का यह भी मानना ​​है कि नौ साल से अधिक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद रविवार को अवैध ढांचों को गिराने से भी उपभोक्ताओं की भावनाओं को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 

उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ते नोएडा और ग्रेटर नोएडा संपत्ति बाजार में स्थित सुपरटेक के ट्विन टावरों को ढहाने का निर्णय ऐसा ही एक उदाहरण है। क्रेडाई एनसीआर के अध्यक्ष मनोज गौड़ ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘ट्विन टावर को गिराने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कीमतों और मांग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

हाल ही में इमारतों को तोड़ा गया है, लेकिन यह खबर पुरानी है और क्षेत्र आगे बढ़ गया है।’’ गौड़ समूह के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ने कहा कि मांग और मूल्य निर्धारण को प्रभावित करने वाले कारण वर्तमान में पूरी तरह से अलग हैं। आवास ब्रोकरेज कंपनी एनारॉक के वाइस चेयरमैन संतोष कुमार ने कहा कि ट्विन टावर के विध्वंस से पता चलता है कि अधिकारियों और न्यायपालिका की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति है। 

उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह प्रणाली में उपभोक्ताओं के विश्वास को मजबूत करता है और उन्हें काफी हद तक सशक्त बनाता है। खरीदार आज अधिक समझदार हैं और एक साफ-सुथरी पृष्ठभूमि वाले डेवलपर्स और परियोजनाओं के साथ जाना पसंद करते हैं।’’ 

एनारॉक के अनुसार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए मौजूदा औसत आवासीय अचल संपत्ति की कीमत क्रमश: 5,120 रुपये प्रति वर्ग फुट और 3,750 रुपये प्रति वर्ग है। जबकि पिछले पांच वर्षों के दौरान मूल्यवृद्धि क्रमशः आठ प्रतिशत और 15 प्रतिशत रही है। एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आवासीय परियोजनाओं में फ्लैट बुक करने वाले खरीदार सबसे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। 

मई के अंत में इन दोनों शहरों में 1.18 लाख करोड़ रुपये के 1.65 लाख से अधिक फ्लैट पूरे नहीं हुए थे या काफी समय से अटके हुए हैं। जेपी इन्फ्राटेक, यूनिटेक, आम्रपाली और द 3सी कंपनी कुछ बड़ी कंपनियां हैं, जिनकी दिल्ली-एनसीआर में परियोजनाएं ठप पड़ी हुई हैं। 

टॅग्स :नॉएडाSupertech Ltdप्रॉपर्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती