लाइव न्यूज़ :

GST Collection 2023-24: 20.18 लाख करोड़ रुपये कलेक्शन, सीबीआईसी प्रमुख ने कहा- अप्रत्यक्ष कर संग्रह 14.84 लाख करोड़, यहां देखें आंकड़े

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2024 16:51 IST

GST Collection 2023-24: सीबीआईसी प्रमुख ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 20.18 लाख करोड़ रुपये का सकल जीएसटी संग्रह मील का पत्थर है और यह पिछले वित्त वर्ष के संग्रह से 11.7 प्रतिशत अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देउपलब्धि न केवल व्यावसायिकता को दर्शाती है।‘टीम वर्क’ और दृढ़ता की ताकत को भी रेखांकित करती है। 2023-24 में प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य बढ़ाकर 19.45 लाख करोड़ रुपये कर दिया था।

GST Collection 2023-24: केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रत्यक्ष कर संग्रह 14.84 लाख करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान (आरई) से खासा अधिक रहा है। अग्रवाल ने क्षेत्रीय कर अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा कि समाप्त वित्त वर्ष में रिकॉर्ड जीएसटी संग्रह से अप्रत्यक्ष कर संग्रह संशोधित अनुमान से भी खासे अंतर से अधिक रहा है। उन्होंने कर अधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, ‘‘यह उपलब्धि न केवल व्यावसायिकता को दर्शाती है।

बल्कि सीबीआईसी समुदाय के भीतर ‘टीम वर्क’ और दृढ़ता की ताकत को भी रेखांकित करती है।’’ सीबीआईसी प्रमुख ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 20.18 लाख करोड़ रुपये का सकल जीएसटी संग्रह मील का पत्थर है और यह पिछले वित्त वर्ष के संग्रह से 11.7 प्रतिशत अधिक है।

इस साल फरवरी में पेश किए गए अंतरिम बजट में सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 में प्रत्यक्ष कर संग्रह का लक्ष्य बढ़ाकर 19.45 लाख करोड़ रुपये कर दिया था, जबकि जीएसटी, सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क सहित अप्रत्यक्ष करों के लिए लक्ष्य घटाकर 14.84 लाख करोड़ रुपये कर दिया था। संशोधित अनुमान के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सकल कर संग्रह लक्ष्य 34.37 लाख करोड़ रुपये रहा।

टॅग्स :जीएसटीFinance MinistryGST Council
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारटूटे सारे रिकॉर्ड, अप्रैल में जीएसटी संग्रह 2.43 लाख करोड़ रुपये

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBudget 2026: वित्त मंत्री ने लोकसभा में 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट पेश की

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी