लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः इमरान को भारत का निमंत्रण

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: January 18, 2020 07:07 IST

जैसे हालात आजकल हैं, यदि वैसे ही अगले 10-11 माह तक बने रहे तो इमरान का भारत आना असंभव है.

Open in App

भारत सरकार ने शंघाई सहयोग संगठन की वार्षिक बैठक के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्नी इमरान खान को न्यौता भेजा है. यह बैठक इस साल के अंत में होगी और इसमें इस संगठन के सदस्य भाग लेंगे. इनमें रूस और चीन के साथ उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान भी सदस्य हैं. भारत ने इमरान को न्यौता तो भेजा है लेकिन पता नहीं कि वह आएंगे या नहीं? जैसे हालात आजकल हैं, यदि वैसे ही अगले 10-11 माह तक बने रहे तो इमरान का भारत आना असंभव है.

यों भी इतने माह पहले निमंत्नण भेजने और उसे प्रचारित करने का महत्व क्या है? यह जरूरी नहीं कि पाकिस्तान इस पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया करे ही लेकिन मैं सोचता हूं कि पाकिस्तान इस पर हां करे तो कोई बुराई नहीं है. हो सकता है कि इस पर हां करने के पाकिस्तानी तेवर का भारत में स्वागत हो और दोनों देशों के बीच शीघ्र ही कोई संवाद कायम हो जाए. वैसे भी पाकिस्तान ने पिछले पांच-छह माह में यह देख लिया है कि कश्मीर के सवाल पर चीन के अलावा सुरक्षा परिषद का कोई देश उसके साथ नहीं है. चीन भी सिर्फ खानापूरी कर रहा है. चीन यह कैसे भूल सकता है कि भारत  सिक्यांग के उइगरों, तिब्बत और हांगकांग के मामले संयुक्त राष्ट्र में नहीं उठाता है. 

कश्मीर पर अब तो ब्रिटेन भी खुलकर भारत का साथ दे रहा है. उसने रायसीना डायलॉग में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर सख्त आरोप लगाए हैं. सच्चाई तो यह है कि कश्मीर का मसला अब इतना घिस-पिट गया है कि उसकी जगह अब आतंकवाद के मुद्दे ने ले ली है. इसे लेकर पाकिस्तान पर चारों तरफ से हमले हो रहे हैं. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भी आजकल पटरी पर नहीं है. भारत का भी यही हाल है. ऐसे में दोनों देशों को युद्ध तो क्या, उस तरह की बातों से भी दूर रहना चाहिए. बेहतर तो यह हो कि दोनों देशों के नेता शीघ्र ही आपस में मिलें और सारे दक्षिण एशिया का एक महासंघ खड़ा करने की पहल करें. यदि भारत और पाकिस्तान में सहज संवाद कायम हो जाए तो हमारा यह इलाका कुछ ही वर्षो में दुनिया के सबसे खुशहाल इलाकों में गिना जाने लगेगा.

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टआतंक फैलाने के लिए पाकिस्तान की खतरनाक हरकतें

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

क्राइम अलर्ट40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी,  पाकिस्तानी गैंगस्टर शाहजाद भट्टी और डोगर गैंग से जुड़े सोशल मीडिया नेटवर्क की जांच, गोंदिया-चंद्रपुर से युवक अरेस्ट

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वअमेरिका के ताजा खुलासों से एलियंस पर फिर छिड़ती बहस

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद कौन?, उपराष्ट्रपति वेंस या विदेश मंत्री रुबियो, व्हाइट हाउस डिनर में लोगों ने दी राय?

विश्वप्रकृति की त्रिमूर्ति: डेविड एटनबरो, सिल्विया अर्ल, जेन गुडऑल

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो