मुंबई इंडियंस से बाहर सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या?, पंजाब किंग्स के खिलाफ कौन कर रहा कप्तानी, देखिए प्लेइंग इलेवन

रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली करीबी हार के साथ मुंबई इंडियंस इस सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। 

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 14, 2026 19:26 IST

Open in App
ठळक मुद्देनियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पीठ में खिंचाव के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल पाए थे।पांड्या के किसी अन्य फ्रेंचाइजी में जाने की कोई संभावना नहीं है।हार्दिक पांड्या के बिना यह एक चुनौतीपूर्ण दौर रहा है, लेकिन खेल चलता रहता है।

धर्मशाला: मुंबई इंडियन्स के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में टीम की अगुआई कर रहे सूर्यकुमार यादव और स्पिनर अल्लाह गजनफर इस मुकाबले के लिए मुंबई की एकादश का हिस्सा नहीं हैं। मुंबई इंडियंस गुरुवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में नए कप्तान जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में खेल रही है। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पीठ में खिंचाव के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल पाए थे।

रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने मंगलवार रात को अकेले तीन घंटे अभ्यास किया। पांड्या ने खुद अपने बल्लेबाजी अभ्यास के वीडियो पोस्ट किए। जिन मैचों में पांड्या नहीं खेले, उनमें सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की। वे भी पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं। क्रिकबज़ की रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों खिलाड़ियों के लिए टिकट बुक हो चुके हैं, हालांकि, दोनों अभी तक मुंबई नहीं पहुंचे हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यादव की अनुपस्थिति समझ में आती है, क्योंकि हाल ही में उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। वैसे भी मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुकी है। पांड्या की अनुपस्थिति से सोशल मीडिया पर यह अटकलें लगने लगीं कि उन्हें किसी और टीम में भेजा जा सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पांड्या के किसी अन्य फ्रेंचाइजी में जाने की कोई संभावना नहीं है।

पांड्या और यादव की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह को कप्तानी दी गई। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या के बिना यह एक चुनौतीपूर्ण दौर रहा है, लेकिन खेल चलता रहता है। रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से मिली करीबी हार के साथ मुंबई इंडियंस इस सीजन में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। 

टॅग्स :आईपीएल 2026मुंबई इंडियंसपंजाब किंग्सजसप्रीत बुमराहSuryakumar Yadavहार्दिक पंड्या

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या