लाइव न्यूज़ :

मथुरा वृंदावन नगर निगमः ‘मेरो मथुरा’ ऐप की शुरुआत?, जानिए फायदे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2026 19:51 IST

Mathura Vrindavan Municipal Corporation: नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से नागरिक सड़क, जल आपूर्ति और कचरा प्रबंधन से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे तथा उनकी स्थिति को ट्रैक भी कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देMathura Vrindavan Municipal Corporation: नागरिक अब विभिन्न सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे, शिकायत दर्ज करा सकेंगे।Mathura Vrindavan Municipal Corporation: सुविधा बढ़ाना, जवाबदेही सुनिश्चित करना और लोगों को सशक्त बनाना है।Mathura Vrindavan Municipal Corporation: जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रतियां प्राप्त करने के लिए आवेदन भी कर सकेंगे।

Mathura: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद हेमा मालिनी ने बृहस्पतिवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा विकसित ‘मेरो मथुरा’ नामक एक ऐप की शुरुआत की। इस ऐप के माध्यम से नागरिकों को डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, इस ऐप का उद्देश्य अधिकतर नागरिक-केंद्रित सेवाओं को डिजिटल बनाकर सुविधा बढ़ाना, जवाबदेही सुनिश्चित करना और लोगों को सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में उपस्थित हेमा मालिनी ने कहा कि इस ऐप के जरिए नागरिक अब विभिन्न सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे, शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

आपात स्थिति में सहायता प्राप्त कर सकेंगे और बिना कार्यालय गए अपने वैधानिक कार्य पूरे कर सकेंगे। उन्होंने कहा, “इससे प्रक्रिया में तेजी आएगी।” नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि इस ऐप के माध्यम से नागरिक सड़क, जल आपूर्ति और कचरा प्रबंधन से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे तथा उनकी स्थिति को ट्रैक भी कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि उपयोगकर्ता संबंधित अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। इसके अलावा नागरिक मोबाइल फोन के माध्यम से संपत्ति कर का भुगतान कर सकेंगे तथा जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र की प्रमाणित प्रतियां प्राप्त करने के लिए आवेदन भी कर सकेंगे।

प्रवेश ने बताया कि ऐप पर अधिकारियों के संपर्क विवरण, सार्वजनिक सुविधाओं के स्थानों की जानकारी और महिलाओं, पुरुषों तथा दिव्यांगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई है। बाद में हेमा मालिनी ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के लिए एचडीएफसी बैंक द्वारा स्थापित 500 सोलर लाइट्स का भी उद्घाटन किया।

टॅग्स :मथुराहेमा मालिनीBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपेट्रोल पंप मालिक ट्रैक्टर में 20 लीटर से अधिक डीजल नहीं दे रहे?, 15 जिलों में भटक रहे किसान

कारोबार9 साल में 3,21,963 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य का भुगतान, नंबर-1 पर उत्तर प्रदेश, 2025-26 में 29.51 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती कर इतिहास रचा?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

क्राइम अलर्टसुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता दिवाकर शर्मा को बंधक बनाकर दीं यातनाएं, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष बलराज चौधरी, पत्नी और पुत्र सहित कुल 44 लोग हिरासत में, बड़ी संख्या में लाठी-डण्डे बरामद

भारत2027 में यूपी विधानसभा चुनाव और पूर्वांचल और पश्चिम में जाट, गुर्जर, दलित और ब्राह्मण पर सीएम योगी ने खेला दांव?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार2026-27 में 72,901.31 करोड़ रुपये का नया कर्ज?, कर्ज दलदल में सम्राट सरकार?, बिहार पर 4 लाख करोड़ रुपए कर्ज?

कारोबारक्या है ECR? 15 मई के बाद कटेगी जेब, ईपीएफओ ने जारी की एडवाइजरी; जानें

कारोबारपहले दूध महंगा और अब पनीर-दही की बारी? जानिए अब डेयरी प्रोडक्ट्स से कितना पड़ेगा जेब पर असर

कारोबारभारत ने 30 सितंबर तक चीनी निर्यात पर लगाया प्रतिबंध, घरेलू किल्लत रोकने के लिए भारत सरकार का बड़ा फैसला

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: आज दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में क्या है ईंधन की कीमतें? फटाफट करें चेक