लाइव न्यूज़ :

चारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2026 16:57 IST

Char Dham Yatra: केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को जबकि बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देअक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुई थी।बदरीनाथ में सात तथा गंगोत्री और यमुनोत्री में पांच-पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई। अधिकारियों ने बताया कि ये मौतें विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से हुई हैं।

देहरादून: उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में चल रही चारधाम यात्रा के शुरुआती तीन सप्ताह के दौरान स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अब तक 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु दर्ज की गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने यह जानकारी दी। चारधाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुई थी। केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल को जबकि बदरीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोले गए थे।

एसईओसी के अनुसार, 13 मई की शाम पांच बजे तक चारधाम यात्रा के दौरान 38 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना मिली है। इनमें केदारनाथ में सबसे अधिक 21 मौतें दर्ज की गईं, जबकि बदरीनाथ में सात तथा गंगोत्री और यमुनोत्री में पांच-पांच श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई। अधिकारियों ने बताया कि ये मौतें विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से हुई हैं।

जिनमें ऊंचाई के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां और दिल का दौरा प्रमुख हैं। यात्रा शुरू होने के बाद से चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार शाम सात बजे तक कुल 12.60 लाख से अधिक तीर्थयात्री मंदिरों में दर्शन कर चुके हैं।

टॅग्स :Char Dham Yatraपुष्कर सिंह धामीकेदारनाथबद्रीनाथ मन्दिरBadrinath Temple
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: दीया कुमारी, ब्रजेश पाठक और पुष्कर धामी ने मां कामाख्या के किए दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारतVIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु

पूजा पाठBadrinath Dham 2026: पोर्टल खुले; बिना पंजीकरण नहीं होंगे दर्शन, रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया यहाँ समझें

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: कैसे पहुंचे बाबा द्वार?, चार धाम रजिस्ट्रेशन से लेकर हेलीकॉप्टर बुकिंग, यहाँ 'ए टू जेड' जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारत22 से कम हैं 63?, केरलम में अगले 5 साल तक मुस्लिम लीग शासन?, भाजपा ने साझा किए ‘मीम’

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं