लाइव न्यूज़ :

22 से कम हैं 63?, केरलम में अगले 5 साल तक मुस्लिम लीग शासन?, भाजपा ने साझा किए ‘मीम’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2026 17:39 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे उनके सामने झुकते हुए दिखाई दे रहे हैं और सतीशन उन्हें पंखा झलते हुए नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस और मुस्लिम लीग के नेतृत्व को निशाना बनाते हुए कई ‘मीम’ साझा किए।‘नया धार्मिक जिला’ बनाना भी शामिल है और उसे ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो उसके हितों के अनुरूप हो।कांग्रेस की 63 सीट और मुस्लिम लीग द्वारा जीती हुई 22 सीटों से है।

तिरुवंनतपुरम:कांग्रेस द्वारा बृहस्पतिवार को वीडी सतीशन को केरल का मुख्यमंत्री नामित किए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई ने आरोप लगाया कि अगले पांच वर्ष तक राज्य पर प्रभावी रूप से इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) का ही शासन रहेगा। भाजपा ने सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस और मुस्लिम लीग के नेतृत्व को निशाना बनाते हुए कई ‘मीम’ साझा किए।

भाजपा ने ‘फेसबुक’ पर ऐसा ही एक मीम साझा किया जिसमें मुस्लिम लीग की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सैयद सादिक अली शिहाब थंगल को केंद्र में दर्शाया गया है जबकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे उनके सामने झुकते हुए दिखाई दे रहे हैं और सतीशन उन्हें पंखा झलते हुए नजर आ रहे हैं।

भाजपा ने ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि कांग्रेस विधायकों के बीच बहुमत का समर्थन न होने के बावजूद सतीशन को मुस्लिम लीग के दबाव में चुना गया। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि मुस्लिम लीग अपनी मांगों को मनवाने की कोशिश कर रही है, जिसमें एक ‘नया धार्मिक जिला’ बनाना भी शामिल है और उसे ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो उसके हितों के अनुरूप हो।

पोस्ट में मुस्लिम लीग के कुछ स्थानीय नेताओं द्वारा प्रस्तावित मलप्पुरम जिले के विभाजन का जिक्र किया गया। पोस्ट में बताया गया, “कांग्रेस का असली निर्णय केंद्र नयी दिल्ली में नहीं, बल्कि पनाक्कड़ हाउस में है।” यह मुस्लिम लीग से जुड़े थंगल परिवार के संदर्भ में कहा गया था। एक अन्य मीम में थंगल को ढोल बजाते हुए दिखाया गया जबकि कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला और केसी वेणुगोपाल असहज नजर आ रहे हैं।

भाजपा ने कहा कि अगले पांच वर्षों में केरल में एक ऐसा मुख्यमंत्री होगा जो, ‘लीग के इशारों पर नाचेगा’। भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष के. सुरेंद्रन ने भी थंगल की तस्वीर ‘फेसबुक’ पर साझा करते हुए कैप्शन में ‘हाई कमान’ लिखा। उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी साझा की और लिखा, “22 से कम हैं 63’। इसका तात्पर्य कांग्रेस की 63 सीट और मुस्लिम लीग द्वारा जीती हुई 22 सीटों से है।

टॅग्स :केरल विधानसभा चुनावकांग्रेसवदासरी दामोदरन सतीशनBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

कारोबार9 साल में 3,21,963 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य का भुगतान, नंबर-1 पर उत्तर प्रदेश, 2025-26 में 29.51 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती कर इतिहास रचा?

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारत अधिक खबरें

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारतउत्तर प्रदेश में भारी बारिश-तूफान से 100 लोगों की मौत, प्रयागराज में 21, भदोही में 18, मिर्जापुर में 15, फतेहपुर में 10 की मौत, पेड़-बिजली के खंभे उखड़े और कई घर क्षतिग्रस्त