लाइव न्यूज़ :

रॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2026 19:41 IST

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर ईंधन और विदेशी मुद्रा बचाने की प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद उठाए गए उपायों के तहत फडणवीस मोटरसाइकिल से विधानसभा पहुं‍चे थे।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दल द्वारा ‘सस्ती लोकप्रियता’ पाने का हथकंडा करार दिया।आवास ‘वर्षा’ से मोटरसाइकिल पर दक्षिण मुंबई स्थित विधानसभा पहुंचे।क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और मुंबई यातायात पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी।

मुंबई: कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मितव्ययिता उपाय के तहत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा जाने के लिए जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया उसके प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी। पार्टी ने जानना चाहा कि क्या पुलिस फडणवीस के खिलाफ कार्रवाई करेगी। वहीं, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि वाहन से संबंधित सभी दस्तावेज सही हैं और उसने इसे विपक्षी दल द्वारा ‘सस्ती लोकप्रियता’ पाने का हथकंडा करार दिया।

फडणवीस, विधान परिषद के नए सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अपने आवास ‘वर्षा’ से मोटरसाइकिल पर दक्षिण मुंबई स्थित विधानसभा पहुंचे। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के मद्देनजर ईंधन और विदेशी मुद्रा बचाने की प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद उठाए गए उपायों के तहत फडणवीस मोटरसाइकिल से विधानसभा पहुं‍चे थे।

कांग्रेस की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया उसके पीयूसी की अवधि समाप्त हो चुकी थी। उन्होंने पूछा कि क्या क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) और मुंबई यातायात पुलिस इस पर कार्रवाई करेगी।

कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार ने पूछा, ‘‘प्रचार के चक्कर में मुख्यमंत्री ने बुलेट की सवारी की। लेकिन इस बुलेट के पीयूसी की अवधि समाप्त हो चुकी है। अब क्या सड़कों पर आम लोगों को पकड़ने और जुर्माना लगाने वाली पुलिस मुख्यमंत्री का चालान करेगी?’’

गायकवाड़ ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री की मोटरसाइकिल की सवारी खर्च में कटौती का कोई गंभीर प्रयास नहीं बल्कि महज ‘फोटो खिंचवाने का एक मौका’ था। भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बान ने वर्षा गायकवाड़ की आलोचना का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस द्वारा इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल पुलिस विभाग की थी और सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक सावधानियां पहले ही बरती गई थीं।

उन्होंने बताया कि वाहन की सर्विस एक दिन पहले ही करवाई गई थी और आवश्यक पीयूसी प्रमाणपत्र भी पहले ही प्राप्त कर लिया गया था। बान ने आरोप लगाया कि जनसमर्थन खो चुकी कांग्रेस दस्तावेजों से संबंधित तकनीकी मुद्दों को उठाकर ‘सस्ती लोकप्रियता’ हासिल करने की कोशिश कर रही है।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्रकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसतीशन से बेहतर कोई नहीं केरलम के सीएम?, शशि थरूर ने कहा-मैंने उनके साथ प्रचार किया और नियुक्ति से मैं खुश हूं

भारत22 से कम हैं 63?, केरलम में अगले 5 साल तक मुस्लिम लीग शासन?, भाजपा ने साझा किए ‘मीम’

भारतपशु को मारने से पहले स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य?, बंगाल सरकार ने कहा- खुले-सार्वजनिक स्थान पर पशु वध पर सख्ती से रोक?

कारोबार9 साल में 3,21,963 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य का भुगतान, नंबर-1 पर उत्तर प्रदेश, 2025-26 में 29.51 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती कर इतिहास रचा?

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतक्या ममता बनर्जी ने कानूनी तौर पर वकालत की? बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटों के भीतर जवाब मांगा

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?