लाइव न्यूज़ :

एस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी पंजीकरण रद्द, एक्शन में आरबीआई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2026 21:00 IST

आरबीआई ने बताया कि गुरु किरपा फिनवेस्ट, गजराज सिक्योरिटीज एंड सर्विसेज, अशोका विनियोग और पूर्वांचल इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी समेत चार एनबीएफसी ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कारोबार से बाहर निकलने के कारण अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र 'सरेंडर' कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी विलय के बाद एक अलग कानूनी इकाई नहीं रही।सात गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में शामिल है, जिन्होंने अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र लौटाया है।पंजीकरण प्रमाणपत्र सरेंडर करने के अनुरोध पर रिजर्व बैंक ने कोई टिप्पणी नहीं की।

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने दो प्रमुख निवेश कंपनियों (सीआईसी) आरआर होल्डिंग्स और अंजलि कैपफिन के अनुरोध पर उनका पंजीकरण प्रमाणपत्र बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया।केंद्रीय बैंक ने कहा कि इन कंपनियों का पंजीकरण प्रमाणपत्र इसलिए रद्द किया गया क्योंकि वे अब ऐसे मानकों को पूरा करती हैं, जिनके तहत बिना पंजीकरण के भी सीआईसी के रूप में काम किया जा सकता है। इसके अलावा, एचडीएफसी होल्डिंग्स का भी पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर दिया गया, क्योंकि यह कंपनी विलय के बाद एक अलग कानूनी इकाई नहीं रही।

यह उन सात गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) में शामिल है, जिन्होंने अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र लौटाया है। इसके साथ ही आरबीआई ने बताया कि गुरु किरपा फिनवेस्ट, गजराज सिक्योरिटीज एंड सर्विसेज, अशोका विनियोग और पूर्वांचल इन्वेस्टमेंट एंड ट्रेडिंग कंपनी समेत चार एनबीएफसी ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कारोबार से बाहर निकलने के कारण अपना पंजीकरण प्रमाणपत्र 'सरेंडर' कर दिया।

एक अलग अधिसूचना में आरबीआई ने एस्ट्यूट फाइनेंस, रेजिस इंडस्ट्रीज, एमआर फिनकैप और आईएनडी कॉर्प सिक्योरिटीज सहित 150 एनबीएफसी के पंजीकरण भी रद्द कर दिए। हालांकि, टाटा संस की तरफ से पंजीकरण प्रमाणपत्र सरेंडर करने के अनुरोध पर रिजर्व बैंक ने कोई टिप्पणी नहीं की।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमहिला ने कुशीनगर एक्सप्रेस में बच्ची को जन्म दिया?, रेलवे कर्मचारियों, यात्रियों और नर्सों ने की मदद, वीडियो

कारोबारत्योहारों और छुट्टियों पर किराया बढ़ाकर यात्री से जमकर कमाई?, मंत्री प्रताप सरनाईक ने कहा-अवैध बुकिंग ऐप्स पर सख्ती करने की तैयारी?

क्राइम अलर्टदुबई से पहुंचे मुंबई?, सिगरेट के बड़े पैकेट में मोम के अंदर 3.15 करोड़ रुपये का सोना जब्त, 2 अरेस्ट

भारत'गलती से लग गया होगा मैडम सॉरी !': मुंबई मेट्रो में भीड़ के बीच महिला ने कथित तौर पर धक्का देने पर एक शख्स को पीटा, कहा- सुसाइड कर लो | WATCH

भारतएआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन?, मंत्री नितेश राणे ने कहा-ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कोई अंतर नहीं, महाराष्ट्र में राजनीति तेज, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपेट्रोल पंप मालिक ट्रैक्टर में 20 लीटर से अधिक डीजल नहीं दे रहे?, 15 जिलों में भटक रहे किसान

कारोबारमथुरा वृंदावन नगर निगमः ‘मेरो मथुरा’ ऐप की शुरुआत?, जानिए फायदे

कारोबार9 साल में 3,21,963 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड गन्ना मूल्य का भुगतान, नंबर-1 पर उत्तर प्रदेश, 2025-26 में 29.51 लाख हेक्टेयर में गन्ने की खेती कर इतिहास रचा?

कारोबार2026-27 में 72,901.31 करोड़ रुपये का नया कर्ज?, कर्ज दलदल में सम्राट सरकार?, बिहार पर 4 लाख करोड़ रुपए कर्ज?

कारोबारक्या है ECR? 15 मई के बाद कटेगी जेब, ईपीएफओ ने जारी की एडवाइजरी; जानें