लाइव न्यूज़ :

दिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 14, 2026 20:54 IST

केंद्रीय एजेंसी ने सात मई को ‘स्पिरिचुअल रीजनरेशन मूवमेंट फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ (एसआरएमएफ) नामक पीड़ित संस्था से जुड़े मामले में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया।

Open in App
ठळक मुद्दे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दर्ज कम से कम सात पुलिस प्राथमिकी का संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है।परिसरों के अलावा ‘सिंहवाहिनी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स’ नामक कंपनी और कुछ अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली गई।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को एक ऐसे गिरोह के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया, जिस पर दस्तावेजों में हेराफेरी करने और खुद को पदाधिकारी बताकर दिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी की शिक्षाओं से जुड़े एक संगठन की प्रमुख संपत्तियों को अवैध रूप से बेचने का आरोप है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय एजेंसी ने सात मई को ‘स्पिरिचुअल रीजनरेशन मूवमेंट फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ (एसआरएमएफ) नामक पीड़ित संस्था से जुड़े मामले में धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया।

अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दर्ज कम से कम सात पुलिस प्राथमिकी का संज्ञान लेकर मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि जी. रामचंद्र मोहन और आकाश मालवीय नामक व्यक्तियों से जुड़े परिसरों के अलावा ‘सिंहवाहिनी इंफ्रा प्रोजेक्ट्स’ नामक कंपनी और कुछ अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली गई।

अधिकारियों का दावा है कि ये दोनों व्यक्ति मुख्य संदिग्ध हैं और गहन साजिश के कथित सूत्रधार हैं। ईडी के अनुसार, एसआरएमएफ एक संस्था है जो 1963 में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत हुई थी और महर्षि महेश योगी की शिक्षाओं से जुड़ी है। इसके पास कई राज्यों में अचल संपत्तियां हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़प्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम डॉ. मोहन का एक्शन, सैकड़ों गाड़ियों का काफिला निकालने वाले सिंह को कारण बताओ नोटिस, वित्तीय अधिकार निरस्त

भारतपीएम मोदी की अपील का सीएम डॉ. यादव यूं कर रहे पालन, Photos में देखिए सादगी

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

क्राइम अलर्ट10 साल से ट्रेनों में आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस की फिटनेस पर सवाल

क्राइम अलर्ट2 चचेरी बहनों की हत्या, मृतका के नाजुक अंगों में खून जमा, बाएं हाथ की 3 उंगलियां कटी, जबड़ा निकला हुआ और फेफड़े की 4 हड्डियां टूटी मिली?, किसने की बर्बरता?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजमीन के लिए 2 बेटों ने मिलकर मां जिलवी देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या की

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदेवास पटाखा फैक्ट्री धमाका: 3 श्रमिकों की मौत, सड़क पर बिखरे शव, 23 से ज्यादा झुलसे

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टकैश वैन को घेरा और राइफल छीनकर खेत में फेंका, 2700000 रुपये की लूटे?, पटना के सम्पतचक में बाइक सवार 5 अपराधियों ने दिया अंजाम?