लाइव न्यूज़ :

ब्लॉगः आईपीएल मसाला नहीं तैयार कर सकता चैंपियन, शमी और भुवनेश्वर की धार कुंद हो चुकी है...ऐसे में एक नाम सामने आता है...

By रवींद्र चोपड़े | Updated: November 12, 2022 10:52 IST

आईपीएल को अगर प्रतिभा तलाशने का जरिया माना जा रहा है तो क्यों नहीं टी-20 के लिहाज से उपयुक्त ग्यारह खिलाड़ी मिल रहे हैं? आईपीएल का प्रदर्शन अगर विश्व कप जैसी प्रतियोगिताओं के लिए चयन का मानदंड है तो अब इस पर सोचने की जरूरत है।

Open in App

टी-20 विश्व कप प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ जो शर्मनाक प्रदर्शन किया वह लंबे समय तक क्रिकेट प्रेमियों को टीसता रहेगा लेकिन इतनी बड़ी प्रतियोगिता में खेलने उतरी भारतीय टीम के संयोजन पर गौर करें। कहीं से भी टीम इंडिया टी-20 विश्व कप प्रतियोगिता के लायक नहीं लग रही थी। टीम के कप्तान रोहित शर्मा का खराब फॉर्म एशिया कप से ही चला आ रहा था। उनके जोड़ीदार के.एल. राहुल को तो बस आईपीएल में ही खेलना चाहिए। आप केवल विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव के दम पर कोई भी ट्रॉफी नहीं जीत सकते। कोहली ने तो खैर एशिया कप से पकड़ी अपनी फॉर्म पूरे विश्व कप में निरंतर रखी लेकिन सूर्यकुमार यादव?   सूर्यकुमार को टीम इंडिया के लिए 'एक्स फैक्टर' मान लिया गया था। लेकिन सेमी फाइनल में यादव के पास कोई प्लान ही नहीं था। टीम इंडिया का प्रबंधन इस प्रतियोगिता में कई पहलुओं पर फिसड्डी साबित हुआ है। टीम अपने लिए विकेट कीपर निश्चित नहीं कर सकी। ऋषभ पंत को पूरे टूर्नामेंट में मौका देना चाहिए था। कई मुकाबलों में दिनेश कार्तिक को खिलाया गया। पंत को इससे मैच प्रैक्टिस ही नहीं मिली। और गेंदबाजी आक्रमण का क्या कहें? शमी और भुवनेश्वर की धार कुंद हो चुकी है। अर्शदीप अनुभवहीन हैं। ऐसे में एक नाम सामने आता है उमरान मलिक का। जम्मू-कश्मीर के इस एक्सप्रेस गेंदबाज ने आईपीएल में लगातार डेढ़ सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की। बड़े मुकाबलों में मौका न देकर चयनकर्ता उसके तेज को क्यों कम कर रहे हैं? भारतीय टीम के सेमी फाइनल में घटिया प्रदर्शन के बाद एक बार फिर आईपीएल बहस का विषय है। आईपीएल को अगर प्रतिभा तलाशने का जरिया माना जा रहा है तो क्यों नहीं टी-20 के लिहाज से उपयुक्त ग्यारह खिलाड़ी मिल रहे हैं? आईपीएल का प्रदर्शन अगर विश्व कप जैसी प्रतियोगिताओं के लिए चयन का मानदंड है तो अब इस पर सोचने की जरूरत है। आईपीएल के मुकाबले फंतासी हैं-मसाला है जबकि विश्व कप जैसी प्रतियोगिताओं में मुकाबलों का स्तर काफी अलग होता है।  

कोच राहुल द्रविड़ की अगर बात करें तो वह खिलाड़ियों के मैदानी रवैये में आक्रामकता लाने में विफल रहे हैं।  बीसीसीआई को भारतीय क्रिकेटरों को विदेशी लीग में खेलने की अनुमति दे देने की वकालत कर आप पल्ला नहीं झाड़ सकते। आपको अपने खिलाड़ियों में जीतने की ललक और विश्वास पैदा करना होगा और सबसे पहले तो उचित संयोजन को तलाशना होगा। श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शुभमन गिल, संजू सैमसन कब तक दूसरे दर्जे की टीम इंडिया में शिखर धवन की कमान में खेलते रहेंगे। 

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपIPLविराट कोहलीSuryakumar YadavVirat Kohli
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 Playoffs Scenarios: प्लेऑफ में RCB, एमआई-एलसीजी बाहर?, 7 टीम और 3 सीट, कौन मारेगा बाजी?

क्रिकेटमिचेल स्टार्क से सीखें युवा प्लेयर?, दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी ने कहा- 4 विकेट लेकर आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद जीवंत रखी

क्रिकेटPBKS vs RCB: विराट कोहली ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, PBKS के खिलाफ मुकाबले में हासिल कीं 2 बड़ी उपलब्धियां

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेट9 सीजन में 500 से अधिक रन?, विराट कोहली सबसे आगे, देखिए टॉप-4 लिस्ट

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटBAN vs PAK, 2nd Test: मुशफिकुर रहीम ने अपना 14वां टेस्ट शतक जड़ा, 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए

क्रिकेट"फिट लग रहा हूँ ना?": आईपीएल 2026 के बीच एमएस धोनी ने एनएसजी कमांडो के साथ ट्रेनिंग की | VIDEO

क्रिकेटक्या महिला प्रीमियर लीग में 5 की जगह 6 टीम खेलेंगी?, आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने कहा- हमें भी डब्ल्यूपीएल टीम का भी मालिक बनना?

क्रिकेटकेएल राहुल और अभिषेक पोरेल की बल्लेबाजी से RR के खिलाफ डीसी की 5 विकेट से जीत, प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा, डीसी के खिलाफ तूफानी शुरुआत के साथ बड़ी उपलब्धि हासिल की