लाइव न्यूज़ :

जोमैटो ने 75 रूपए के डिस्काउंट के बाद भी वसूले 178 रूपए ज्यादा, लिंक्डइन यूजर ने शेयर की दो बिल की फोटो, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 07, 2022 3:12 PM

एक लिंक्डइन यूजर ने फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो से आर्डर किए गए खाने का बिल शेयर किया है। यूजर ने वहीं खाना ऑफलाइन भी आर्डर किया और दोनों बिल की तस्वीरें शेयर कर बताया कि जोमैटो ने 75 रूपए की छूट के बाद भी 178 रूपए ज़्यादा वसूले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल काबरा ने ऑनलाईन खाने का बिल और रेंस्तरां का बिल शेयर कियाफूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने कस्टमर से 178 रुपए ज्यादा वसूले हैंसोशल मीडिया पर बिल का पोस्ट वायरल होने के बाद डिबेट शुरू हो गई

जमाना बदल रहा है और इसी के साथ तकनीक भी बदल रही है। हम हर काम डिजीटली कर पा रहे हैं। आपका मोबाइल ही आपके लिए एक क्ल्कि पर बहुत कुछ कर सकता है। घर बैठे आप  हजारों पकवानों में से कोई भी डिश पंसद भी कर सकते हैं और उसे घर पर ही आर्डर भी कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि घर पर डिलीवरी करने वाली फूड डिलीवरी ऐप का बिल और ऑफलाइन बिल अलग भी हो सकता है। लिंक्डइन पर एक यूजर ने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें ऑनलाइनऔर ऑफलाइन ऑर्डर बिल है। इसे देख कर सोशल मीडिया पर लोग चौंक गए है। 

जोमैटो ने वसूले 178 रुपए ज्यादा

जोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म ने आपके घर खाना पहुंचाने का काम बहुत ही तेजी के साथ करते हैं लेकिन इन प्लेटफॉर्म से खाना मगांने पर आपको जो बिल चुकाना पड़ता है, क्या वो वो रेस्तरां में जाकर खाने से बहुत ज्यादा होता है? इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। 

दरअसल, लिंक्डइन यूजर ने दो अलग अलग बिल का फोटो शेयर किया है। यूजर ने ये भी बताया है कि जोमैटो ने छूट के बाद भी 178 रुपए ज्यादा वसूले हैं। यूजर राहुल काबरा ने बताया कि उसने एक ही रेस्तरां से पहले ऑनलाइन खाना मंगवाया और फिर उन्होंने ऑफलाइन भी वही खाना ऑर्डर किया। ऑफलाइन आर्डर करने पर 512 रुपये का टोटल बिल दिया गया। जबकि उसमें सेंट्रल जीएसटी और स्टेट जीएसटी दोनों शामिल थे।

वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन ऑर्डर के लिए उन्होंने 689 रुपये का भुगतान किया और वो भी 75 रुपये के डिस्काउंट  मिलने के बाद का यह ऑर्डर था। सोशल मीडिया यूजर ये दोनों बिल देख कर चौंक गए हैं। 

सोशल मीडिया पर बिल को लेकर डिबेट

 राहुल काबरा की ये पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोग कमेंट कर ऑनलाइन फूड प्लेटफॉर्म के ज़्यादा पैसे वसूलने पर गुस्सा जाहिर करने लगे तो वहीं कुछ लोगों समथर्न भी दिया। कई सोशल मीडिया यूजर ने तर्क दिया कि घर बैठे खाना मिल जाता है और वक्त बच जाता है तो ज़्यादा पैसे वसूलना जायज है।

हालांकि ज्यादातर लोगों का यही मानना था कि फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म को जो बिल रेस्तरां में दिया गया है वहीं वसूलना चाहिए उसके अलावा जो भी डिलीवरी चार्ज हो उसकी जानकारी कस्टमर को देनी चाहिए। 

टॅग्स :भोजनजोमैटोलिंक्डइन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसिंगापुर के बाजारों से हटा एवरेस्ट फिश करी मसाला, उत्पाद की गुणवत्ता पर लगाए गए गंभीर आरोप

भारतब्लॉग: मेहरबानी, विडंबना, बदनामी, हैरानी और बदनसीबी

स्वास्थ्यBenefits Of Jatamansi: 'जटामांसी एक, गुण अनेक', दिलाए सिरदर्द से छुटकारा, करे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल, जानिए इसके आयुर्वेदिक लाभ

ज़रा हटकेWatch: लाखों की बाइक हार्ले डेविडसन पर डिलीवरी करता है जोमैटो बॉय, वीडियो देख यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

स्वास्थ्यBenefits Of Pippali: आयुर्वेद में 'पिप्पली' को गुणों का खजाना कहते हैं, कई रोगों में करती है रामबाण इलाज, जानिए यहां

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: '7 बच्चे अल्लाह की देन हैं और गरीबी मोदीजी की देन, राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तो गर्व की बात है', महिला का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेLok Sabha Elections 2024: सहारनपुर में दिखा चुनावी ग्लैमर, आंखों पर चश्मा लगाए ईशा अरोड़ा का वीडियो वायरल, जानें कौन हैं ये पोलिंग ऑफिसर

ज़रा हटकेदिल्ली: DTC बस में बिकिनी पहने चढ़ी महिला, यात्रियों के उड़े होश, देखें वीडियो

ज़रा हटकेबेंगलुरु: 'अल्लाह हू अकबर कहो'... बीच सड़क पर युवकों ने तीन लोगों पर किया हमला, 'जय श्री राम' के नारे पर मचा बवाल

ज़रा हटकेटक्कर के बाद... बाइक को घसीटता रहा ट्रक ड्राइवर, फुटबोर्ड पर लटका था शख्स, देखें वीडियो