Lok Sabha Elections 2024: सहारनपुर में दिखा चुनावी ग्लैमर, आंखों पर चश्मा लगाए ईशा अरोड़ा का वीडियो वायरल, जानें कौन हैं ये पोलिंग ऑफिसर
By अंजली चौहान | Published: April 19, 2024 02:39 PM2024-04-19T14:39:28+5:302024-04-19T15:43:58+5:30
Lok Sabha Elections 2024: सहारनपुर से महिला पोलिंग अधिकारी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Lok Sabha Elections 2024: देश में सुबह से ही लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, तमिलनाडु, असम समेत 21 राज्यों में मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश की 80 में से 8 सीटों पर मतदान जारी है जिनमें से एक सहारनपुर भी है। इस बीच, सहारनपुर के एक पोलिंग बूथ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। दरअसल, सहारनपुर में पोलिंग अधिकारी ईशा अरोड़ा (Isha Arora) आज जब मतदान केंद्र पहुंची तो उनका वीडियो तेजी से वायरल हो गया। अब सोशल मीडिया पर हर तरफ ईशा अरोड़ा के चर्चे हैं। चुनावी रण में उनका लुक तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख सबकी नजरे उन्हीं पर टिक गई है। कई लोगों को मालूम नहीं कि वह एक पोलिंग अधिकारी है क्योंकि उनका लुक देख सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें किसी एक्ट्रेस से कम नहीं मान रहे हैं।
Saharanpur की पोलिंग ऑफिसर ईशा अरोड़ा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल#LokSabhaElection2024#IshaArora#votingpic.twitter.com/ncnvT7i3gj
— लोकमत हिन्दी (@LokmatNewsHindi) April 19, 2024
कौन हैं ईशा अरोड़ा? (Who is Isha Arora?)
गौरतलब है कि ईशा अरोड़ा सहारनपुर की रहने वाली हैं। वो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में काम करती हैं लेकिन लोकसभा चुनाव में उनकी ड्यूटी गंगोह विधानसभा के गांव मंहगी में लगी है। वह पोलिंग बूथ पर मतदान अधिकारी प्रथम के तौर पर तैनात हैं। ड्यूटी के दौरान ही उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह सिंपल रेड सूट पहने और आंखों पर चश्मा लगाए हुए हैं। उनका यह लुक किसी एक्ट्रेस के लुक को टक्कर दे रहा है। यही वजह से कि लोग उन्हें बार-बार देख रहे हैं।
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब किसी पोलिंग बूथ अधिकारी का वीडियो वायरल हुआ है। इससे पहले साल 2019 के चुनाव में रीना त्रिवेदी नाम की महिला का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। रीना त्रिवेदी जो उस समय ड्यूटी पर तैनात थी उन्होंने पीली साड़ी पहन लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा था।