लाइव न्यूज़ :

Gujarat Municipal Election Results 2021: वोटों की गिनती जारी, सभी 6 निगमों में BJP को बंपर बढ़त!

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 23, 2021 13:05 IST

Open in App
गुजरात नगर निगम चुनाव 2021 के नतीजे आज आने वाले है.  शुरुआती रूझान में बीजेपी सभी 6 नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में आगे चल रही है. इन छह नगर निगमों के 2275 उम्मीदवारों के भविष्य का आज फैसला होना है. सुबह 9 बजे से गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. कोरोना महामारी के बीच 21 फरवरी को छह महानगरों- अहमदाबाद, सूरत, वडोदार, जामनगर, भावनगर और राजकोट में वोटिंग हुई थी. इन छह नगर निगमों में 46.1 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी.अहमदाबाद की नारायणपुरा सीट पर महिला उम्मीदवार बिंद्रा सूरती के सामने कोई उम्मीदवार न होने के कारण भाजपा ये सीट पहले ही जीत चुकी है. वैसे ये जंग इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच ही नहीं है, बल्कि इस बार आम आदमी पार्टी और AIMIM भी इन बड़ी पार्टियों का गणित बिगाड़ सकती हैं.मगर फिर भी देखा जाए चुनावों में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है. गुजरात नगर निगम चुनाव में बीजेपी की बढ़त बरकरार है. सभी छह नगर निगमों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर और जामनगर में बीजेपी आगे चल रही है. सबसे बुरा हाल कांग्रेस का है. सूरत में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी से भी काफी पीछे है. सूरत नगर निगम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी ने 40 सीटों पर अपनी बढ़त बना ली है. वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) 18 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस तीसरे नंबर पर खिसक गई है और वह 10 सीटों पर आगे चल रही है. अहमदाबाद की चार सीटों पर असदुद्दीन ओवौसी की पार्टी AIMIM ने बढ़त बना ली है. पहली बार AIMIM गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ रही है. राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार बीजेपी ने अहमदाबाद में दो सीटें, राजकोट में 4 और भावनगर में 3 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। जामनगर में बीजेपी 26 सीटों पर आगे चल रही है।सबसे ज्यादा जामनगर में 49.86 फीसदी वोटिंग हुई थी जबकि अहमदाबाद में सबसे कम 38.73 वोटिंग हुई. इसके अवाला भावनगर में 43.66 फीसदी, राजकोट में 42.27 फीसदी, वडोदरा में 43.47 फीसदी और सूरत में 43.52 फीसदी लोगों ने वोटिंग की.
टॅग्स :गुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिDUSU Election 2025: आर्यन मान को हरियाणा-दिल्ली की खाप पंचायतों ने दिया समर्थन

राजनीतिबिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलीं पाखी हेगड़े, भाजपा में शामिल होने की अटकलें

राजनीतिBihar voter revision: वोटरों की सही स्थिति का पता चलेगा, SIR को लेकर रूपेश पाण्डेय ने कहा

राजनीतिबिहार विधानसभा चुनावः बगहा सीट पर बीजेपी की हैट्रिक लगाएंगे रुपेश पाण्डेय?

राजनीतिगोवा विधानसभा बजट सत्रः 304 करोड़ की 'बिना टेंडर' परियोजनाओं पर बवाल, विपक्ष का हंगामा