लाइव न्यूज़ :

Amit Shah In Rajgarh: 'आशिक का जनाजा है जरा धूम से निकले', चुनावी सभा में बोले अमित शाह

By धीरज मिश्रा | Published: April 26, 2024 6:12 PM

Amit Shah In Rajgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के राजगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने राजगढ़ में चुनावी सभा को किया संबोधित शाह ने कहा कि दिग्विजय सिंह को राजनीति से परमानेंट विदा करने का समय आ गया हैउनकी विदाई ज़रूर करो लेकिन आशिक़ का जनाजा है ज़रा धूम से निकले

Amit Shah In Rajgarh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश के राजगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। शाह ने कहा कि दिग्विजय सिंह को राजनीति से परमानेंट विदा करने का समय आ गया है और ये काम राजगढ़ वालों को करना है, पर मेरा आग्रह है कि राजनीति से उनकी विदाई ज़रूर करो लेकिन आशिक़ का जनाजा है ज़रा धूम से निकले।

इसलिए बड़ी लीड से हराकर उनकी विदाई करनी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद शब्द कहा था।

अमित शाह ने कहा कि ये पाकिस्तानी आतंकवादी हाफिज सईद को साहब कहकर बुलाते हैं, जाकिर नाइक को गले लगाते हैं, अफजल गुरु की फांसी का विरोध करते हैं और पीएफआई पर बैन का भी विरोध करते हैं। दिग्गी राजा की सलाह से अपने घोषणा पत्र में कहा है कि कांग्रेस सरकार आएगी, तो मुस्लिम पर्सनल लॉ लाएंगे। अमित शाह ने कहा कि इनकी सरकार तो आनी नहीं है, मगर मैं फिर भी आपसे पूछता हूं कि क्या शरिया कानून से देश चलना चाहिए। ये कांग्रेस पार्टी पर्सनल लॉ की बात करके, पिछले दरवाजे से देश में शरिया कानून लाने की बात करती है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि हम पर्सनल लॉ को फिर से लागू करेंगे।

ये मुस्लिम पर्सनल लॉ लाना चाहते हैं। आप ये बताइए, ये देश शरिया से चल सकता है क्या। अमित शाह ने कहा कि राहुल बाबा आपको तुष्टिकरण के लिए जो करना है, वो करो। लेकिन जब तक भाजपा है, हम पर्सनल लॉ नहीं लाने देंगे। ये देश यूसीसी से चलेगा, ये हमारे संविधान की स्पिरिट है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ओबीसी विरोधी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी वर्षों से गरीबी हटाने की बात करती थी। 4-4 पीढ़ियों तक इन्होंने यही बात कही मगर कुछ नहीं हुआ। लेकिन, मोदी ने 10 साल में ही 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया।

टॅग्स :अमित शाहAmit Shahjiराजगढ़मध्य प्रदेशदिग्विजय सिंहलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: आईपीएल के बीच गोल टोपी, काला चश्मा और येलो टी-शर्ट जडेजा अपनी पत्नी रीवाबा संग वोट डालने जामनगर पहुंचे

भारतVideo: वोट डालने जा रहे थे पीएम मोदी, तभी दिख गई 'देखने में असमर्थ बच्ची', पास जाकर मिलाया हाथ, देखिए

भारतVIDEO: सोनिया गांधी ने वीडियो संदेश में मोदी, बीजेपी पर बोला हमला, कहा- 'राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया'

भारतMuslims Reservation: ओबीसी कोटे से मुसलमानों को आरक्षण!, राजद प्रमुख लालू यादव के बयान पर एनडीए ने किया पलटवार, आरोप का दौर जारी

भारतBaramati Lok Sabha seat: अजीत पवार के घर जाकर मां आशाताई से आशीर्वाद, सुले ने वोट डालने के बाद कहा-काकी से मिलने में कैसा हर्ज!

भारत अधिक खबरें

भारतवीडियो: AAP विधायक अमानतुल्ला खान के बेटे ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर किया हमला, मामला दर्ज

भारतHaryana crisis: भाजपा की हरियाणा सरकार पर गहराया संकट, 3 निर्दलीय विधायकों ने वापस लिया समर्थन, अल्पमत में आई सैनी सरकार

भारतHaryana bjp government: तीन निर्दलीय विधायक ने समर्थन वापस लिया, हरियाणा में सैनी सरकार अल्पमत में, सियासी संकट!

भारतJharkhand Minister Secretary ED: बड़ी मुसीबत में फंसे ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, ईडी कर सकती है गिरफ्तार, 45 करोड़ से की अधिक की राशि बरामद

भारतअरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा