लाइव न्यूज़ :

अपने घर से इसलिए सैकड़ो बच्चे भाग कर पहुंचे सपनो की नगरी मुंबई में

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 12, 2018 19:56 IST

Open in App
पिछले साल घर से भाग कर 700 से अधिक बच्चे मुम्बई पहुंचे. इन बच्चों का सपना बॉलीवुड में जगह बनाना या अपने पसंदीदा फिल्म स्टार से मिलना था. इसके अलावा इसमें वो बच्चों भी शामिल थे जिन्हें मां-बाप ने डांटा था या जो महानगर की चकाचौंध को देखने के ख्वाहिशमंद थे.रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा मुहैया किए गए आंकड़ों के हिसाब से वर्ष 2017 में मुम्बई और उसके उपनगरीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों से 706 बच्चे पकड़े गये, जिनमें ज्यादातर अन्य राज्यों से थे.एक अधिकारी ने कहा, ‘पश्चिम उपगरीय क्षेत्र से कुल 528 बच्चों जिनमे 360 लड़के और 168 लड़कियों को बचाया गया. मध्य उपनगरीय क्षेत्र में 178 बच्चे यानी 115 लड़के और 63 लड़कियां पायी गयी . उनमें ज्यादातर बच्चे 13-18 साल उम्र वर्ग के थे तथा उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों से थे.’मुम्बई और उपनगरीय क्षेत्रों के स्टेशनों में मुम्बई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर सर्वाधिक 129 बच्चे मिले.‘मुम्बई सेंट्रल स्टेशन पर राजस्थान, गुजरात, नयी दिल्ली और उत्तर प्रदेश से लंबी दूरी की करीब 21-22 गाड़ियां आती हैं. पिछले साल हमने यहां 129 बच्चों को बचाया और उनमें से ज्यादातर इन राज्यों से थे.’एक अन्य आरपीएफ अधिकारी ने कहा, ‘शहर की ग्लैमरस जीवन शैली से आकर्षित होकर ये बच्चे अभिनेता या गायक बनने के लिए यहां ऑडिशन देने का मौका तलाशने आते हैं. उनमें से कुछ तो बस अपने पसंदीदा फिल्मस्टार से मिलने या क्रिकेट खिलाड़ी बनने के लिए आते हैं.
टॅग्स :मुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर