लाइव न्यूज़ :

Hyderabad Election Result: BJP ने Owaisi की AIMIM को हराया, TRS से महज 7 सीट रही पीछे

By गुणातीत ओझा | Updated: December 4, 2020 23:33 IST

Open in App
ठळक मुद्देग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं।भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। टीआरएस को 55 व ओवैसी को 44 सीटें मिली हैं।
हैदराबाद में लहराया भगवा नहीं चला ओवैसी का जादू ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे (Hyderabad Election Result) घोषित हो गए हैं। देश के सबसे बड़े नगर निगम में से एक ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा (BJP) का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला है। भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, केसीआर (KCR) की पार्टी टीआरएस (TRS) को 55 और असदुद्दीन ओवैसी (Owaisi) की पार्टी AIMIM को 44 सीटों पर जीत मिली। वहीं कांग्रेस को महज दो सीट से संतोष करना पड़ा है। एक सीट के नतीजे को रिजर्व किया गया है। इस चुनाव में कोई भी पार्टी बहुमत के आंकड़े के पास नहीं पहुंच सकी। 150 वार्डों वाले ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में बहुमत का आंकड़ा 75 है। भाजपा की जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा जताया। तेलंगाना की जनता का आभार। इस चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा को जीत दिलाने के लिए मोर्चा संभाला था। भाजपा के इन स्टार प्रचारकों ने निगम के चुनाव में जमकर प्रचार किया था। तीनों ही नेताओं ने हैदराबाद में रोड शो किया था और असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर निशाना साधा था। यह कहना गलत नहीं होगा कि नगर निगम के चुनाव में भाजपा बाजीगर बनकर उभरी है। इस शानदार जीत के बाद सवाल उठता है कि क्या दक्षिण के दुर्ग का दूसरा दरवाजा भाजपा के लिए जल्द ही खुलने वाला है। क्या कर्नाटक के बाद भाजपा दक्षिण के दूसरे राज्यों में भी सत्ता के शिखर पर पहुंचने में कामयाब हो जाएगी। चुनाव तो वैसे नगर निगम का था लेकिन रोमांच किसी लोकसभा-विधानसभा चुनाव से कम नहीं था। यह नगर निगम 4 जिलों में है, जिनमें हैदराबाद, मेडचल-मलकजगिरी, रंगारेड्डी और संगारेड्डी शामिल हैं। पूरे इलाके में 24 विधानसभा क्षेत्र हैं तो तेलंगाना की 5 लोकसभा सीटें भी इसी नगर निगम क्षेत्र में आती हैं।ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में केसीआर से लेकर भाजपा, कांग्रेस और असदुद्दीन ओवैसी तक ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। टीआरएस ने बेशक भाजपा से ज्यादा सीटें जीती हैं लेकिन इस चुनाव के नतीजे पार्टी के लिए किसी झटके से कम नहीं है। इस बार 46.55% मतदान हुआ था। 2009 के हैदराबाद नगर निगम चुनाव में 42.04 फीसदी तो 2016 में हुई नगर निगम चुनाव में 45.29 फीसदी लोगों ने ही वोट डाले थे। पिछले 2 चुनाव से ज्यादा इस बार वोटिंग दर्ज की गई।2016 में हुए ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव की बात करें तो टीआरएस ने 150 वार्डों में से 99 वार्ड में जीत हासिल की थी, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को 44 वार्ड में जीत मिली थी। जबकि भाजपा महज चार नगर निगम वार्ड में जीत मिली थी। कांग्रेस को दो वार्डों में जीत मिली थी।
टॅग्स :हैदराबादअसदुद्दीन ओवैसीअमित शाहके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल