लाइव न्यूज़ :

Covid 19 Live Update: पिछले 24 घंटे में Coronavirus के 6387 केस , कुल मामले डेढ़ लाख पार

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: May 27, 2020 2:16 PM

Open in App
देश में कोरोना वायरस के कारण 170 और लोगों के जान गंवाने के साथ ही बुधवार को इससे मरने वाले लोगों की संख्या 4337 हो गई और संक्रमितों की संख्या बढ़कर 151,767 हो गई। ये मौतें मंगलवार सुबह से बुधवार सुबह के बीच हुई है। बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस के 6387 नए मामले मिले हैं।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय 83004 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है जबकि 64425 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।इस वायरस से सबसे अधिक 1792 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद गुजरात में 915, मध्य प्रदेश में 305, राजस्थान में 170, दिल्ली में 288, उत्तर प्रदेश में 170 और आंध्र प्रदेश में 57 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में मृतकों की संख्या 282 हो गई है। तमिलनाडु में मृतकों की संख्या 127 है जबकि कर्नाटक में इस महामारी से 30 मरीजों की मौत हुई है।पंजाब में 40 लोगों को इस महामारी से जान गंवानी पड़ी है जबकि जम्मू कश्मीर में 24, केरल में छह, हरियाणा में 17, झारखंड 4 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 54758 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। इसके बाद गुजरात में 14821, दिल्ली में 14465 और मध्य प्रदेश में 7024 मामले हैं। राजस्थान में 7536 मामले सामने आए हैं। तमिलनाडु में 17728 और उत्तर प्रदेश में 6548 मामले हैं। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 3171 है जबकि तेलंगाना में 1991 मामले हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यविशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगली महामारी कभी भी आ सकती है, रिपोर्ट का दावा

स्वास्थ्यCorona Havoc-lockdown 24 March 2020: 24 मार्च की तारीख इतिहास में दर्ज, कोरोना कहर के कारण देशभर में लॉकडाउन, जानें ब्योरा

स्वास्थ्यCOVID-19: वैज्ञानिकों ने दी खुशखबरी, असरदार एंटीवायरल दवाएं खोजीं, भविष्य में कोविड-19 संक्रमण के प्रकोप को रोकने की क्षमता, जानें कैसे करेगा काम

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: एक दिन में कोविड-19 के 105 नए केस, 24 घंटे की अवधि में पंजाब में वायरस से एक की मौत, जानें अपने राज्य का हाल

भारतLokmat Maharashtrian of the Year Awards 2024: आईएएस अधिकारी भूषण गगरानी को लोकमत ने विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया

भारत अधिक खबरें

भारतNEP 2020: सीबीएसई कक्षा 6,9 और 11 के लिए पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च करेगा, स्कूलों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया

भारतभारत के दौरे पर आएंगे टेस्ला प्रमुख एलोन मस्क, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, निवेश की बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं

भारतGorakhpur Lok Sabha seat: गोरखपुर ने यूपी को दो मुख्यमंत्री दिए, इतिहास के आइने में, जानें समीकरण और इतिहास

भारतRajkumar Anand Aam Aadmi Party: केजरीवाल के मंत्री थे, आज इस्तीफा दिया, कल बीजेपी के हो जाएंगे राजकुमार आनंद!, संजय सिंह ने किया दावा

भारतQS World Universities Ranking: जेएनयू ने मारी बाजी, क्यूएस विश्वविद्यालय रैंकिंग जारी, देखें लिस्ट