मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने मुंबई वाले अपने घर में रविवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 34 साल के सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुशांत के कुछ दोस्त भी उनके घर पर थे। उनके कमरे के दरवाजे को जब तोड़ा गया तो रूम में सुशांत फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत का इन दिनों जलेबी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से अफेयर चलने की खबर जोरों पर थी।हाल ही में रिया ने सुशांत को सार्वजनिक रूप से बर्थडे विश किया था। अब खबरों की मानें तो सुशांत और रिया जल्द एक फिल्म में नजर आने वाले थे। ऐसी खबरें भी आ रही है कि यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले थे।