सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पटना में हुआ था, उन्होंने 14 जून 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने टीवी इंडस्ट्री से एक्टिंग की शुरुआत करने के बाद बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने सबसे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' नाम के सीरियल से डेब्यू किया था और एकता कपूर के सीरियर पवित्र रिश्ता से उन्हें पहचान मिली थी। इसके बाद सुशांत ने साल 2013 में फिल्म काइ पो चे से लीड एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वो शुद्ध देसी रोमांस में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखे थे। हालांकि उन्होंने सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से बटोरी थी। ये सुशांत के करियर की पहली फिल्म थी, जिसने सौ करोड़ का कलेक्शन किया था। सुशांत इसके अलावा फिल्म सोनचिड़िया और केदारनाथ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके थे। उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे थी, जिसमें वह श्रद्धा कपूर के साथ नजर आए थे। Read More
Bigg Boss 17: घर से बेघर होने के लिए घरवालों ने टीवी की मशहूर बहू अंकिता लोखंडे को नॉमिनेट कर दिया है। हालांकि, उनके पति विक्की जैन इस सप्ताह घर से बेघर नहीं होंगे। उन्हें सुरक्षित रखा गया है। ...
अंकिता ने मुन्नवर के सवाल पर कहा कि वह जानती हैं कि केदारनाथ के साथ क्या गलत हुआ क्योंकि उनकी मृत्यु बहुत कम उम्र में हो गई। अंकिता ने मुनव्वर को टूटे दिल वाले लोगों पर एक शायरी की पंक्तियाँ पढ़ने के बाद रुकने के लिए कहा। ...
अदालत ने उन्हें 5 अगस्त को पेश होने के लिए समन करते हुए कहा था कि आपराधिक धमकी और इशारों या किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से किए गए कृत्यों के अपराध के लिए उनके खिलाफ आगे बढ़ने के लिए वास्तव में पर्याप्त आधार थे। ...
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को इस साल 3 साल पूरे हो चुके हैं। सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में 14 जून 2020 को मृत पाए गए थे। तब से इस मामले की गुत्थी नहीं सुलझ पाई है कि उनकी मृत्यु का कारण क्या था। ...