लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

प्रयागराज लोकसभा सीट

Prayagraj-lok-sabha-constituency, Latest Marathi News

Read more

संगम नगरी प्रयागराज धार्मिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण शहर है। इस लोकसभा सीट ने देश को दो प्रधानमंत्री दिए हैं- पंडित जवाहर लाल नेहरू और लाल बहादुर शास्त्री। इसके अलावा हेमवतीनंदन बहुगुणा, मुरली मनोहर जोशी और जनेश्वर मिश्र जैसे दिग्गज नेता भी इसी मिट्टी की देन हैं। बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन भी इलाहाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। प्रयागराज लोकसभा सीट पर कुल 1,666,569 मतदाता हैं। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या 7,49,001 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 9,17,403 है। प्रयागराज में हाईकोर्ट, उत्तर प्रदेश राज्य लोकसेवा आयोग, राज्य पुलिस मुख्यालय, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय स्थित है। प्रयागराज के दर्शनीय स्थलों में पुराना किला, स्वराज भवन, संगम, अक्षयवट, सरस्वती कूप, खुशरू बाग, चंद्रशेखर आजाद पार्क इत्यादि हैं।