लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : आगे देखते जाइये, 2024 तक हमारे साथ यही होगा, 2024 में बीजेपी का खात्मा होने वाला, तेजस्वी यादव ने केंद्र पर साधा निशाना

भारत : Kurhani assembly by-election 2022: जदूय, बीजेपी, एआईएमआईएम और वीआईपी में टक्कर, सीएम नीतीश और भाजपा में मुकाबला

भारत : Gujarat Election 2022: पहले चरण में 89 सीट पर एक दिसंबर को मतदान, 1362 में से 999 नामांकन पत्र वैध

भारत : मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के कारण 25 ट्रेनों के समय में बदलाव, जानें नया शेड्यूल

भारत : सुब्रमण्यम स्वामी ने पूछा, क्या मोदी इस बार भी 'अपकी बार ट्रंप सरकार' कहने की हिम्मत करेंगे, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर किया है राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करने का ऐलान

ज़रा हटके : जी20: सीढ़ियों पर चढ़ते हुए लड़खड़ाए जो बाइडन, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने संभाला, देखें वीडियो

विश्व : वीडियो: जी-20 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की हुई मुलाकात, हाथ मिलाते-बातें करते नजर आए दोनों देशों के नेता

विश्व : ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के कुछ घंटे बाद भारतीयों के लिए 3,000 यूके वीजा को हरी झंडी दिखाई, जानें इसके मायने

भारत : पप्पू यादव ने पीएम मोदी के बहाने घेरा कर्नाटक की भाजपा सरकार को, बोले- पीएम रैली में आने के लिए लोगों को पांच सौ रुपए देने का वादा किया था, दिया गया सौ रुपया!

विश्व : जी20 शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी- वैश्विक विकास के लिए भारत की ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण