लाइव न्यूज़ :

वीडियो: जी-20 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की हुई मुलाकात, हाथ मिलाते-बातें करते नजर आए दोनों देशों के नेता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2022 08:28 IST

इस मौके पर पीएमओ द्वारा एक ट्वीट भी किया गया है। पीएमओ ने ट्वीट कर लिखा है, ‘‘बहुपक्षीय शिखर सम्मेलन नेताओं के लिए विविध मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के अद्भुत अवसर प्रस्तुत करते हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देजी-20 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई है। इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दोनों देशों के नेता हाथ मिलाते और मुस्कुराते हुए नजर आए है।

जी-20 सम्मेलन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगलवार को यहां जी-20 शिखर सम्मेलन के एक कार्यक्रम में हाथ मिलाया है। सीमा गतिरोध को लेकर दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों के बीच दोनों नेताओं की इस मुलाकात ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया है। 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री ने कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात की लेकिन सबसे ज्यादा चिनफिंग के साथ मुलाकात ने सबका ध्यान खींचा है। 

वीडियो में क्या दिखा

पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के मुलाकात के वीडियो भी सामने आए है जिसमें पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे है। कुछ चंद सेकेंड के क्लिप में यह देखा गया कि पीएम मोदी हाछ मिलाने के बाद चीनी राष्ट्रपति का हाथ पकड़े हुए है और उनसे बाते कर रहे है। 

वहीं जब पीएम मोदी उन्हें बात कर रहे है राष्ट्रपति शी चिनफिंग पीएम की बात को सुन रहे है और उन्हें मुस्कुराते हुए भी देखा जा रहा है। इस मुलाकात के ये वीडियो वायरल हो रहे है। आपको बता दें कि यह मुलाकात डिनर के दौरान हुई है। 

क्या कहा विदेश मंत्रालय ने बयान में

विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और मेजबान देश इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो से भी मुलाकात की है। औपचारिक द्विपक्षीय बैठक नहीं होने के बावजूद कई नेताओं को एक दूसरे से मुलाकात का मौका मिला है। 

विदेश मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इन मुलाकातों की कई तस्वीरों को पोस्ट किया है। आपको बता दें कि जी-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। 

पीएम मोदी ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी मिले

इस पर पीएमओ ने ट्वीट कर लिखा है, ‘‘बहुपक्षीय शिखर सम्मेलन नेताओं के लिए विविध मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के अद्भुत अवसर प्रस्तुत करते हैं।’’ 

पीएम मोदी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी मिले। एक अन्य तस्वीर में नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट के साथ मोदी नजर आए। इसके अलावा प्रधानमंत्री की कुछ अन्य देशों के नेताओं के साथ भी मुलाकात हुई। 

टॅग्स :जी20नरेंद्र मोदीशी जिनपिंग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात