लाइव न्यूज़ :

Kurhani assembly by-election 2022: जदूय, बीजेपी, एआईएमआईएम और वीआईपी में टक्कर, सीएम नीतीश और भाजपा में मुकाबला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 16, 2022 19:14 IST

Kurhani assembly by-election 2022: कुढ़नी उपचुनाव में  महागठबंधन और भाजपा की ताकत की असली परीक्षा होगी। सीएम नीतीश कुमार के सामने अग्निपरीक्षा है।

Open in App
ठळक मुद्देविकासशील इंसान पार्टी ने उम्मीदवार उतार दिया है।वीआईपी ने नीलाभ कुमार को उम्मीदवार बनाया है।पूर्व जिला पार्षद गुलाम मुर्तजा अंसारी को मैदान में उतारा है।

पटनाः बिहार में एनडीए टूटने और जदयू के महागठबंधन के साथ सरकार बनाने के बाद हो रहे उपचुनाव में कुढ़नी बहुत ही महत्वपूर्ण सीट बन गया है। माना जा रहा है कि इस उपचुनाव का नतीजा राज्य की भावी चुनावी राजनीति की दिशा तय करेगा। राज्य में सत्ता समीकरण बदलने के बाद इससे पूर्व हुए विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव में यथास्थिति बरकरार रही। 

 

राजद मोकामा और भाजपा गोपालगंज सीट बचाने  में कामयाब रही। जबकि बड़ी उलटफेर की संभावना व्यक्त की जा रही थी। हालांकि, दोनों जगह जीत का अंतर कम जरूर  हुआ। लेकिन जैसी चर्चा थी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पाला बदलने से भाजपा बहुत कमजोर हो गई और महागठबंधन मजबूत। पर वैसा कोई खास नजर नहीं आया।

अब कुढ़नी उपचुनाव में  महागठबंधन और भाजपा की ताकत की असली परीक्षा होगी। भाजपा ने काफी सोच विचार और मंथन के बाद एक बार फिर पूर्व विधायक केदार प्रसाद गुप्ता पर भरोसा जताया है। वह 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के अनिल सहनी से 712 वोट से हार गये थे। उस चुनाव में नीतीश भाजपा के साथ थे।

इस बार कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन, भाजपा और एआईएमआईएम के उम्मीदवार की घोषणा के बाद विकासशील इंसान पार्टी ने भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है। वीआईपी ने नीलाभ कुमार को कुढ़नी सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि एआईएमआईएम ने उम्मीदवार के तौर पर ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के सदस्य और पूर्व जिला पार्षद गुलाम मुर्तजा अंसारी को मैदान में उतारा है।

गुलाम मुर्तजा जदयू के साथ-साथ राजद में भी रह चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कुढ़नी की चुनावी लड़ाई में गुलाम मुर्तजा अंसारी को कितने वोट मिलते हैं। मतदान पांच दिसंबर को होगा। नतीजा आठ दिसम्बर को आयेगा।

टॅग्स :उपचुनावबिहारपटनानरेंद्र मोदीनीतीश कुमारBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी