लाइव न्यूज़ :

मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस के कारण 25 ट्रेनों के समय में बदलाव, जानें नया शेड्यूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2022 15:40 IST

स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित सेमी-हाई स्पीड मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 30 सितंबर को गुजरात की राजधानी से हरी झंडी दिखाई थी और अगले दिन से इसका व्यावसायिक संचालन शुरू कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है।गुजरात में वापी तथा अहमदाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच बदलाव किया गया है।20901/02 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा।

मुंबईः पश्चिम रेलवे ने मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी को ध्यान में रखते हुए 25 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मंगलवार को कहा गया, जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है उनमें मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है और गुजरात में वापी तथा अहमदाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच इसकी समय सारिणी में बदलाव किया गया है।

 

इसमें कहा गया है, ‘‘20901/02 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि ट्रेन के समय में केवल कुछ मिनटों का बदलाव किया गया है और नयी समय सारिणी अगले कुछ दिनों में प्रभावी होगी।

ठाकुर ने कहा कि यह ट्रेन संचालन को सुचारू बनाने के लिए किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस, और बांद्रा टर्मिनस-रामनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस कुछ ऐसी ट्रेनें हैं जिनके समय में बदलाव किया गया है।

स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित सेमी-हाई स्पीड मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 30 सितंबर को गुजरात की राजधानी से हरी झंडी दिखाई थी और अगले दिन से इसका व्यावसायिक संचालन शुरू कर दिया गया था।

टॅग्स :Vande Bharat Expressमुंबईमहाराष्ट्रभारतीय रेलनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज