Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
रायबरेली में भाषण के दौरान, सोनिया गांधी ने कहा, “मैं अपना बेटा तुम्हें सौंप रहा हूं। जैसे तुमने मुझे अपना माना, वैसा ही प्यार और स्नेह उसे भी दो। राहुल आपको निराश नहीं करेंगे।“ ...
Parliament House Complex 2024: संसद भवन परिसर में सांसदों के आवाजाही स्थलों के निर्धारण की तैयारियां चल रही हैं, जिन्हें बैटरी चालित वाहनों में बिठाकर परिसर में घुमाया जाएगा। ...
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वो उत्तर और दक्षिण के लोगों के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। ...
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केजरीवाल जेल में अपना दिमाग खो बैठे हैं। उन्होंने उस कांग्रेस को गले लगा लिया है, जिसके खिलाफ अन्ना हजारे ने विरोध किया था। ...
पार्टी विरोधी आचरण और बयानों के कारण निष्कासित किये गये पूर्व कांग्रेसी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी के संविधान पर दिये बयान को लेकर कटाक्ष किया है। ...
'विश्वबंधु भारत' नामक कार्यक्रम में, विदेश मंत्रालय एस. जयशंकर ने भारत के कार्यों को सीमित करने वाली 'लक्ष्मण रेखा' की धारणा को खारिज कर दिया और कहा, ''मुझे नहीं लगता कि 'लक्ष्मण रेखा' जैसी कोई चीज है। ...