अक्षय कर्णेवार विदर्भ के स्पिन गेंदबाज हैं। 26 अक्टूबर 1992 को महाराष्ट्र के यवतमाल में जन्मे अक्षय को दोनों हाथों से गेंदबाजी करने वाले स्पिनर के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू अक्टूबर 2016 में विदर्भ के लिए खेलते हुए झारखंड के खिलाफ किया था।