आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
देश की राजधानी दिल्ली इस समय गंभीर प्रदूषण की मार झेल रही है। मामले में दिल्ली की सत्ताधारी आप और विपक्षी दल भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। ...
भाजपा ने अपने पुराने गठबंधन: एनडीए का रजत जयंती वर्ष में विस्तार करते हुए कुनबा 38 दलों तक पहुंचा दिया था। इशारा अगले लोकसभा चुनावों की ओर था, मगर इस बीच विधानसभा चुनाव की परीक्षा में ही दोनों गठबंधन फेल होते नजर आ रहे हैं। ...
उच्चतम न्यायालय ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाला से संबंधित भ्रष्टाचार एवं धन शोधन के मामलों में सोमवार को सिसोदिया की नियमित जमानत की अपीलें यह कहकर खारिज कर दी कि मामले में अस्थायी तौर पर 338 करोड़ रुपये के हस्तांतरण की पुष्टि हुई है। ...
न्यायाधीश ने कहा कि जब जांच शुरुआती चरण में है, इस अदालत को हिरासत या गिरफ्तारी के आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई आधार नहीं मिला है। अदालत ने कहा कि वह अग्रणी जांच एजेंसी पर राजनीतिक मकसद से काम करने का आक्षेप नहीं लगा सकती है। ...
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। कांग्रेस द्वारा बीते रविवार को 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किये जाने के बाद नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। ...