आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आप के सांसद ने कहा कि बीजेपी और दिल्ली के एलजी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जान से खेल रहे हैं और उन्हें जेल में मारने की साजिश रच रहे हैं'। ...
Haryana assembly polls: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। बीते दिनों पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि पार्टी सभी 90 सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ...
आम आदम पार्टी (आप) नेता की ओर से पेश होते हुए, वकील विवेक जैन ने पीठ को सूचित किया कि सिसोदिया पिछले 16 महीनों से जेल में हैं और मुकदमा उस चरण से आगे नहीं बढ़ पाया है, जिस पर अक्टूबर 2023 में था जब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत खारिज कर दी थी। ...
केजरीवाल को तीन दिन की हिरासत में पूछताछ की अवधि समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया। सीबीआई ने केजरीवाल को उनकी सरकार की उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार को लेकर गिरफ्तार किया था। ...
दिल्ली में शुक्रवार को मानसून के पहले दिन लगातार तीन घंटे तक बारिश हुई जो पिछले 88 सालों में इस महीने हुयी सर्वाधिक वर्षा है और बारिश से जुड़े हादसों में राष्ट्रीय राजधानी में पांच लोगों की मौत हो गई। ...
आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन के लिए सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। यह आदेश दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया है। ...
उच्चतम न्यायालय ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े ईडी के मामले में केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने के उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए 26 जून की तारीख तय की। ...