आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
स्वाति मालीवाल ने दिल्ली की कोर्ट में रोते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी और मुख्य आरोपी बिभव कुमार को जमानत मिली तो उससे उन्हें और उसके परिवार को खतरा हो सकता है। ...
सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया की माने तो ये लेटर राष्ट्रीय स्वयंसीक संघ का है। इस लेटर के जरिये आरएसएस ने पश्चिमी दिल्ली से इंडी गठबंधन के उम्मीदवार और आम आदमी पार्टी नेता महाबल मिश्रा को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। ...
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार पर अपने साथ मारपीट करने का आरोप लगाने के बाद अब स्पष्ट किया है कि वो इतने विवाद के बाद भी पार्टी से इस्तीफा नहीं देंगी। ...
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अगर मैं आज इस्तीफा दे दूं, तो वे कल ममता बनर्जी, पिनाराई विजयन की सरकार गिरा देंगे। जहां भी भाजपा हारेगी, वहां के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया जा सकता है और उनकी सरकार गिराई जा सकती है। ...
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के बीच दिल्ली में चुनावी घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। ...
लोकसभा चुनाव के बीच भारत में राघव की अनुपस्थिति पर कई सवाल उठे थे, हालांकि, आप के एक मंत्री ने स्पष्ट किया था कि वह आंखों की एक गंभीर बीमारी के इलाज के लिए ब्रिटेन गए थे, जिससे अंधापन हो सकता था। ...
अरविंद केजरीवाल ने केंद्र में सत्ता की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी पर बेहद गंभीर आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि देश बेहद कठिन दौर से गुजर रहा है। तानाशाही अब बहुत तेजी से बढ़ रही है। ...
भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल विवाद में कहा कि अरविंद केजरीवाल और आप अर्बन नक्सल गिरोह का हिस्सा हैं। उनकी पार्टी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। ...