आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के 2 दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा वाले बयान पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "आप इस्तीफा देने के लिए मजबूर हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट का आदेश वही है, जो जनता ने 3 महीने पहले अपना फैसला सुनाया था। ...
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कह दिया कि वो आगामी दो दिनों के बाद अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई दूसरा आप नेता मुख्यमंत्री बनेगा। ये भी साफ कर दिया कि पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मुख्यमंत्री नहीं बनने ...
Arvind Kejriwal Bail Order LIVE: न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने केजरीवाल को यह कहते हुए जमानत दे दी कि लंबे समय तक जेल में रहना अन्यायपूर्ण तरीके से स्वतंत्रता से वंचित करना है। ...
Arvind Kejriwal Bail Order LIVE: आप नेता पर और कटाक्ष करते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आप के 'जमाती क्लब' में अब एक और सदस्य अरविंद केजरीवाल जुड़ गए हैं। ...
Haryana Assembly Election 2024: आम आदमी पार्टी ने 29 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बावल से जवाहर लाल को, फरीदाबाद से प्रवेश मेहता को हरियाणा के चुनावी दंगल में उतार दिया है। ...