लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: खूंटी सीट के लोग जल्दी नहीं बदलते अपना नेता, 7 बार जीतने वाले BJP के करिया मुंडा को हराना आसान नहीं

By पल्लवी कुमारी | Published: March 16, 2019 8:05 AM

खूंटी लोकसभा सीट: यहां के मौजूदा सांसद बीजेपी के करिया मुंडा हैं। करिया मुंडा इस सीट से आठ बार जीते हैं। जिसमें सात बार वह बीजेपी की ओर से और एक बार जनता पार्टी की ओर से।

Open in App
ठळक मुद्देखूंटी लोकसभा क्षेत्र चार जिलों और छह विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है। खूंटी लोकसभा सीट का पूरा इलाका लगभग नक्सल प्रभावित है। खूंटी और सिमडेगा जिले पीएलएफआई के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं।

झारखंड की खूंटी लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का गढ़ रही है। यहां के मौजूदा सांसद बीजेपी के करिया मुंडा हैं। करिया मुंडा इस सीट से आठ बार जीते हैं। जिसमें सात बार वह बीजेपी की ओर से और एक बार जनता पार्टी की ओर से जीते हैं। कहा जात है कि खूंटी के लोग अपना नेता बार-बार नहीं बदलते हैं, शायद यही वजह है कि करिया मुंडा यहां से आठ बार जीत चुके हैं।  2014 में यहां वोटिंग 66. 28 प्रतिशत रही। बीजेपी पूरी कोशिश करेगी कि 2014 वाली जीत 2019 में भी दोहराई जाए।

खूंटी लोकसभा सीट का परिचय

खूंटी लोकसभा क्षेत्र चार जिलों और छह विधानसभा क्षेत्रों में फैला हुआ है। खूंटी लोकसभा सीट खूंटी और सिमडेगा जिले तक फैला हुआ है। इस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंदर 6 विधान सभा क्षेत्र आते हैं। जो निन्म है, खरसावाँ, तमर, तोरपा, सिमडेगा, खूंटी और कोलेबिरा है। ये पूरा क्षेत्र जनजातियों की जनता के लिए आरक्षित है। यही वजह है कि इस पूरे लोकसभा क्षेत्र के अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित रखा गया है।

खूंटी जिले की अधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, जिले का क्षेत्रफल 2611 वर्ग. किमी. है। जिले की जनसंख्या 5,31,885 है। जिसमें पुरुष 2,67,525 और महिला 2,64,360 है।  यहां साक्षरता दर 64.51 प्रतिशत है। जिले में 756 गांव है। यहां नागपुरी और मुंडारी भाषा बोली जाती है। जो झारखंड की स्थानीय भाषा है। इलाके की बड़ी जनसंख्या अनुसचित जनजाति से सम्बन्ध रखती है, जो कुल जनसंख्या का कुल 64.85 फीसदी है।

खूंटी लोकसभा सीट का पूरा इलाका लगभग नक्सल प्रभावित है। खूंटी और सिमडेगा जिले पीएलएफआई के प्रभाव क्षेत्र में आते हैं। खरसांवा और रांची के तमाड़ में नक्सलियों का बोलबाला है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आये दिन इन पूरे इलाकों में नक्सली घटना होते रहती है। 

खूंटी लोकसभा सीट का राजनीतिक इतिहास 

मौजूदा सांसद करिया मुंडा यहां के सबसे कद्दावर नेता में से एक हैं। वो इस सीट से सात बार जीत चुके हैं। बीजेपी से वह चुनाव लड़कर लगातार जीतते रहते हैं। इसलिए खूंटी लोकसभा सीट के लिए लोग कहते भी हैं कि यहां के लोग जल्दी से अपना नेता नहीं बदलते हैं। 1952, 1957 और 1962 में यहां से कांग्रेस के  जयपाल सिंह जीते थे। 1971में यहां से निर्मल एनम होरो जीते, जो कि झारखंड पार्टी के नेता थे। 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर यहां पहली बार करिया मुंडा जीते थे। 1980 में निर्मल एनम होरो फिर से जीते। 1984 में यहां कांग्रेस आई और  साइमन तिग्गा जीते। 

1989, 1991, 1996, 1998 और 1999 में बीजेपी से करिया मुंडा जीते। 2004 कांग्रेस के सुशीला केरकेट्टा जीते। लेकिन 2009 में फिर से बीजेपी के करिया मुंडा ने बाजी मारी।  2014 में करिया मुंडा ही जीते। 

झारखंड में बीजेपी और आजसू साथ-साथ

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा 2019 के लिए आजसू से गठबंधन किया है। बीजेपी झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में से 13 लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। वहीं, आजसू सिर्फ एक लोकसभा सीट गिरिडीह से चुनाव लड़ेगी। हालांकि बीजेपी ने अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। 

झारखंड महागठबंधन: कांग्रेस, झामुमो,  झाविमो और राजद का समीकरण 

झारखंड लोक सभा चुनाव में महागठबंधन के फैसला 2019 के फरवरी में ही हो गया है। लोक सभा चुनाव में कांग्रेस 7 सीटों पर तो झामुमो 4 झाविमो 2 और राजद 1 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन विधानसभा में सबसे ज्यादा सीटे झामुमो को दी जाएगी। गठबंधन के बाद सामने आई जानकारियों को मुताबिक (अभी तक) 14 लोक सभा सीटों में से राजमहल, दुमका और गिरिडीह से झामुमो है। कांग्रेस लोहरदगा, खूंटी, रांची, धनबाद और जमशेदपुर से प्रत्याशी खड़े करेगी। बाकी सीटों पर अभी फैसला नहीं आया है।'

सात चरण में 11 अप्रैल से 19 मई तक होंगे लोकसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने 17वीं लोकसभा का चुनाव सात चरण में, 11 अप्रैल से 19 मई के बीच कराने का फैसला किया है। सातों चरण के मतदान के बाद 23 मई को मतगणना होगी। झारखंड में चौथे चरण में चुनाव शुरू होगा। 

झारखंड (14 सीट)

चरणचुनाव की तारीखसंसदीय क्षेत्र का नाम
चौथा चरण 29 अप्रैलचतरा, लोहरदग्गा,पालामू
पांचवां चरण6 मईकोडरमा, रांची, खूंटी, हजारीबाग
छठवां चरण12 मईगिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर, सिंहभूम
सातवां चरण 19 मईराजमहल, दुमका, गोड्डा
टॅग्स :खूंटी लोकसभा सीटलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसझारखंडखूंटी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Election 2024: मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र में बहती रही है समाजवादी और साम्यवादी विचारधारा, भाजपा ने खिलाया है कमल

भारतब्लॉग: क्षेत्रीय नेताओं के लिए करो या मरो की स्थिति

भारतKhunti Seat Lok Sabha Elections: खूंटी में अर्जुन मुंडा की राजनीतिक प्रतिष्ठा दांव पर, पीएम मोदी और करिया मुंडा के भरोसे चुनाव जीतने की उम्मीद, जानें समीकरण

उत्तर प्रदेशLok Sabha Elections 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर से लगा जोर का करेंट, कानपुर से 3 बार के MLA अजय कपूर ने BJP की ज्वाइन

भारतLok Sabha Elections 2024: "नौकरियों में 50 फीसदी कोटा, 1 लाख रुपये नकद ट्रांसफर, 'सावित्रीबाई फुले छात्रावास'...", कांग्रेस ने महिला वोटरों को दी 'नारी न्याय गारंटी'

राजनीति अधिक खबरें

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: संसद मार्ग से जंतर मंतर तक पैदल मार्च निकाला, अशोक सिंह ने कहा- न्याय नहीं तो करेंगे प्रदर्शन...

राजनीतिUP News: दारा सिंह एवं ओम प्रकाश राजभर के मंत्री बनने पर बद्री नाथ का बयान, जनता का करें काम

राजनीतिLok Sabha Elections 2024: चुनावी मौसम के बीच पक्ष और विपक्ष में चल रहे तीर, अबकी बार 'संयोग' का वार, चुनावी समर में उतरा एक और दल

राजनीतिJhansi News 2024: भार्गव ने संकल्प कलश यात्रा का आयोजन किया, माँ गंगा की आरती का आनंद

राजनीतिLok Sabha Elections: ‘राष्ट्र निर्माण के लिए दान’ अभियान की शुरुआत, पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर योगदान रसीद की तस्वीर साझा की, जानें कितना दिया...