Lok Sabha Elections 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर से लगा जोर का करेंट, कानपुर से 3 बार के MLA अजय कपूर ने BJP की ज्वाइन

By आकाश चौरसिया | Published: March 13, 2024 02:42 PM2024-03-13T14:42:03+5:302024-03-13T14:57:50+5:30

Lok Sabha Elections 2024: कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा से 3 बार के विधायक अजय कपूर ने आज भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की। इसके साथ खबरें सामने आ रही हैं कि उन्हें भाजपा कानपुर महानगर से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा सकती है। 

Before Lok Sabha elections 2024 Congress again lost a big face 3 time MLA Ajay Kapoor joins BJP | Lok Sabha Elections 2024: चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर से लगा जोर का करेंट, कानपुर से 3 बार के MLA अजय कपूर ने BJP की ज्वाइन

फाइल फोटो

HighlightsLok Sabha Elections 2024 चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए बुरी खबरकानपुर की गोविंद नगर सीट से 3 बार के विधायक अजय कपूर ने भाजपा ज्वाइन कीइसके साथ ही उनके कानपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात चल रही है

Lok Sabha Elections 2024: कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा से 3 बार के विधायक अजय कपूर ने आज भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े और मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की। इसके साथ खबरें सामने आ रही हैं कि उन्हें भाजपा कानपुर महानगर से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ा सकती है। 

यह बात इसलिए और भी खास हो जाती है, क्योंकि अजय कपूर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के सगे संबंधी हैं। इसके अलावा अजय कपूर के भाई और कानपुर दक्षिण व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय कपूर विधानसभा अध्यक्ष और महारजपुर विधायक सतीश महाना के बहनोई भी हैं। 

अजय कपूर ने भाजपा के साथ जुड़ने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखते हुए कहा कि उनका कांग्रेस के साथ रिश्ता 35 साल पुराना है। इसके अलावा अजय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी थे, यहीं नहीं वो कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी भी माने जाते हैं। उन्हें कांग्रेस ने अभी बिहार का प्रभारी भी बनाया हुआ है। 

Web Title: Before Lok Sabha elections 2024 Congress again lost a big face 3 time MLA Ajay Kapoor joins BJP

उत्तर प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे